लाइव न्यूज़ :

यूपी के बहराइच में रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

By विनीत कुमार | Updated: November 30, 2022 09:41 IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर बुधवार सुबह रोडवेज बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच में रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, 15 यात्री घायल।15 घायलों में 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।हादसा बुधवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

बहराचइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 घायल हो गए। सामने आई जानकारी के अनुसार एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना बहराइच के टप्पे सिपाह में हुई। हादसे के बाद घायलों को नदजीक के अस्पताल में भेजा गया। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस के अनुसार हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

दुर्घटना में घायलों में 4 की हालत नाजुक

घायल यात्रियों में  चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र सिंह ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ जब तेज रफ़्तार ट्रक ने लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज बस को टक्कर मार दी। 

हादसा जरवल रोड थाना क्षेत्र के घाघरा घाट के समीप हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरवल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। 

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। बस लखनऊ से रूपैडिहा जा रही थी जबकि ट्रक बहराइच से लखनऊ जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान की जा सके। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसड़क दुर्घटनाबहराइच
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप