लाइव न्यूज़ :

बागपत: धरने पर बैठे किसान की मौत, राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

By भाषा | Updated: May 28, 2018 04:31 IST

बागपत जिले के बड़ौत नगर में गन्ना बकाए को लेकर ‘ धरना ’ पर बैठे एक किसान की रविवार को मौत होने को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। अधिकारियों ने बताया कि उदयवीर सिंह ‘ किसान संघर्ष मोर्चा ’ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह धरना 21 मई से यहां बड़ौत सब डिविजन में जारी है।

Open in App

बागपत, 28 मई। बागपत जिले के बड़ौत नगर में गन्ना बकाए को लेकर ‘ धरना ’ पर बैठे एक किसान की रविवार को मौत होने को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। अधिकारियों ने बताया कि उदयवीर सिंह ‘ किसान संघर्ष मोर्चा ’ के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। यह धरना 21 मई से यहां बड़ौत सब डिविजन में जारी है। 

अधिकारियों ने बताया कि 60 वर्षीय सिंह की शुक्रवार को मौत हो गयी थी जिसके बाद जिला प्रशासन ने उनके परिवार को 12 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। एसपी, आरएडी कांग्रेस के नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर सिंह को श्रद्धांजलि दी। 

अधिकारियों के मुताबिक मौत से गुस्साए किसानों ने अपना प्रदर्शन और उग्र कर दिया जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुआवजा बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि गन्ना मिलों से बकाया राशि के भुगतान की मांग और ग्रामीण विद्युत दरों में वृद्धि के खिलाफ धरना जारी है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस किसान की मौत पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, UP के गन्ना किसान सोच रहे हैं कि UPA काल की परियोजना का श्रेय लेने आए प्रधानमंत्रीजी रोड शो करते हुए उनके खेतों को चीरते हुए निकल जाते हैं लेकिन उनका ध्यान उनपर क्यों नहीं जाता? दुर्भाग्य से उदयवीर जैसे किसान जिन्होंने अपने हक़ के लिए लड़ते हुए अपनी जान दे दी, ये सोच भी नहीं सकते। 

कांग्रेस ने घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जबकि उनकी रैली की जगह से थोड़ी ही दूर पर एक किसान की मौत हो गई। 

कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, ‘‘अपनी (राजग सरकार) नाकामियों को उपलब्धियों के रूप में पेश करने का प्रयास है...एक किसान की, बहुत दूर नहीं ..... गन्ना बकाए के भुगतान के लिए धरना देते हुए मौत हो गयी। प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। वह उस किसान के घर जाने का समय निकाल सकते थे।’’ 

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि 14 दिनों के भीतर गन्ना के सभी बकाए का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन ‘‘वर्तमान में, 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया लंबित है।’’ 

टॅग्स :किसान आत्महत्याकिसान विरोध प्रदर्शनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर