लाइव न्यूज़ :

Bageshwar assembly seat bypoll 2023: बीजेपी ने कांग्रेस को 2405 वोट से हराया, बागेश्वर विधानसभा सीट पार्वती दास ने मारी बाजी, नोटा से कब वोट मिले सपा प्रत्याशी को

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2023 16:33 IST

Bageshwar assembly seat bypoll 2023:   बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने कहा कि उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार पार्वती दास ने जीत हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के बसंत कुमार को 30842 वोट मिले। भाजपा ने 2405 वोट से जीत हासिल की। नोटा ने कई प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया।

Bageshwar assembly seat bypoll 2023: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाजी मार ली। बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने कहा कि उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार पार्वती दास ने जीत हासिल की है। दास को 33247 वोट मिले।

 

 

कांग्रेस के बसंत कुमार को 30842 वोट मिले। भाजपा ने 2405 वोट से जीत हासिल की। नोटा ने कई प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद को 637 वोट मिले और नोटा को 1257 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर 2007 से भाजपा के चंदन राम दास प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिनकी इस साल अप्रैल में मृत्यु हो गई थी।

इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई थी। बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने बताया कि मतगणना बागेश्वर डिग्री कॉलेज में की जा रही है। वहां 14 मेजें लगाई गई हैं और 130 मतदानकर्मी वोटों की गिनती कर रहे हैं।

कुमाऊं मंडल की इस सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 55.44 फीसदी मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंदन राम दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी से निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया।

बसंत कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

टॅग्स :उपचुनावउत्तराखण्डUttarakhand Assemblyपुष्कर सिंह धामीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो