लाइव न्यूज़ :

भाकपा माले विधायक का ट्रेन से डेढ़ लाख रुपए सहित बैग चोरी

By भाषा | Updated: July 11, 2021 21:09 IST

Open in App

कटिहार (बिहार), 11 जुलाई कटिहार जिला के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले विधायक महबूब आलम का बैग ट्रेन से चोरी हो गया है जिसमें डेढ़ लाख रुपए सहित विधानसभा कूपन एवं अन्य कागजात थे।

विधायक महबूब आलम ने रविवार को बारसोई राजकीय रेल थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

आलम ने बताया कि शनिवार को पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से बारसोई स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। अपने सुरक्षागार्ड मोहम्मद मुश्ताक अली के साथ रात का खाना खाकर एसी-2 की अपनी बर्थ संख्या 27 पर लेट गए तथा सुरक्षागार्ड बर्थ संख्या 29 पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद दोनों को नींद की झपकी आने लगी और ट्रेन के मोकामा स्टेशन पहुंचने से पहले सुरक्षागार्ड की आंख खुलने पर उसे विधायक का बैग उनकी सीट पर नहीं दिखा।

सुरक्षागार्ड के विधायक को जगाकर उनके बैग के गायब होने के बताने पर उन्होंने अगल-बगल की सीटों पर उसे तलाश पर बैग नहीं नहीं मिला।

विधायक ने बताया कि उनके बैग में डेढ़ लाख रुपए, बिहार विधानसभा परिसर स्थित एसबीआई की शाखा का पासबुक, बैंक का चेक, आधार एवं पैन कार्ड, स्कॉर्पियो गाड़ी का ऑनर बुक, मोबाइल फोन, बिहार विधानसभा के पहचानपत्र, सदन द्वारा जारी चार कूपन तथा अन्य कागजात थे।

बारसोई रेल थानाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान ने बताया कि विधायक महबूब आलम द्वारा आवेदन दिए गए हैं जिसे रेल थानाध्यक्ष मोकामा को हस्तांतरित करते हुए वहां के थानाध्यक्ष को दूरभाष पर चोरी की घटना को लेकर सूचना दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए