लाइव न्यूज़ :

बदरुद्दीन अजमल ने योगी और हिमंत बिस्वा को पीएम का बताया असली दुश्मन, कहा- मोदी का असली नारा सबका साथ, सबका सत्यानाश है

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2023 16:22 IST

सांसद बदरुद्दीन हिमंता बिस्वा सरमा पर असम में मुस्लिमों को सताने का आरोप लगाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए यहां तक कहा कि असम के मुख्यमंत्री को रात में 2 बजे सपने आते हैं कि बहुत दिनों से मुसलमानों को सताया नहीं है, इसलिए वो कुछ न कुछ करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के सवाल पर बदरुद्दीन ने कहा कि लोग इसके खिलाफ हैं।एनआरसी-सीएए (NRC-CAA) को लेकर एआईयूडीएफ सांसद ने कहा, हम मरते दम तक इसका विरोध करेंगे।सांसद ने कहा कि भाजपा नेता नहीं चाहते कि मुसलमान पढ़ाई करें और शिक्षित हों।

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) सांसद बदरुद्दीन अजमल ने एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा दुश्मन कह डाला। इस दौरान बदरुद्दीन ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि "मोदी का असली नारा सबका साथ, सबका सत्यानाश है।"

'एबीपी न्यूज' को दिए इंटरव्यू में अजमल ने हिमंत और योगी को मुस्लिम विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी चाहते हैं कि भाजपा को मुसलमानों का वोट मिले, लेकिन ये उसके खिलाफ काम करते हैं। सांसद बदरुद्दीन अजमल कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असली दुश्मन योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्वा सरमा हैं। एआईयूडीएफ सांसद ने कहा कि भाजपा नेता नहीं चाहते कि मुसलमान पढ़ाई करें और शिक्षित हों।

 सांसद बदरुद्दीन हिमंता बिस्वा सरमा पर असम में मुस्लिमों को सताने का आरोप लगाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए यहां तक कहा कि असम के मुख्यमंत्री को रात में 2 बजे सपने आते हैं कि बहुत दिनों से मुसलमानों को सताया नहीं है, इसलिए वो कुछ न कुछ करते रहते हैं। 

बदरुद्दीन ने बाल विवाह को लेकर राज्य सरकार की कार्रवाई और एनआरसी पर भी अपनी राय रखी। बाल विवाह को लेकर उन्होंने कहा कि "सिर्फ कम उम्र की लड़कियों की शादी के मामले में हजारों मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पूछा कि हिंदुओं को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया?"  यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के सवाल पर बदरुद्दीन ने कहा कि लोग इसके खिलाफ हैं। वहीं एनआरसी-सीएए (NRC-CAA) को लेकर कहा कि हम मरते दम तक इसका विरोध करेंगे। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्मायोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?