लाइव न्यूज़ :

जदयू विधायक के बिगड़े बोल, कहा-नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2023 17:43 IST

Open in App

पटना: अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से विवादों से घिरते दिख रहे हैं। नवगछिया में आयोजित भीम संवाद कार्यक्रम में जदयू विधायक ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। गोपाल मंडल ने खुले मंच से कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध करने वालों का गला काट लेंगे। नीतीश कुमार का विरोध हमारे सामने कोई करता ही नहीं है। विरोध करेगा तो गर्दन उतार लेंगे।

गोपाल मंडल जब यह विवादित बोल बोल रहे थे, उस वक्त मंच पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। दरअसल, अनुमंडलीय स्तरीय भीम संवाद गोपाल गोशाला में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सांसद अजय मंडल, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, राजगीर के विधायक कौशल किशोर मौजूद थे। 

इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि उत्साह के साथ जयंती मनाए। बाबा साहब ने ही दलित पिछड़े के लिए आरक्षण लागू किया था। आज केंद्र सरकार व अन्य लोग आरक्षण समाप्त करना चाहते है। ऐसे लोगों का संगठित होकर विरोध करे। जयंती पर 13 अप्रैल को होली दिवाली मनाते है उसी हर्षोल्लास से अपने घरों में दीपक जलाए। 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाए। सभी कार्यकर्ताओं को दलित के लिये किए विकास कार्यों की चर्चा करें। 

बता दें कि भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। जदयू विधायक पर भागलपुर में जमीन कब्जा करने के कई बार आरोप लग चुके हैं। वहीं जदयू विधायक बार बालाओं के साथ अश्लील गीतों पर डांस करने के भी शौकीन रहे हैं। ट्रेन की बोगी में अर्धनग्न होकर घूमने वाले गोपाल मंडल किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब नीतीश के विरोधियों का गला काटने की बात कहकर एक बार फिर से वे विवादों में घिर गए हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?