लाइव न्यूज़ :

बुरे फंसे भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, सीएम केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहने पर चुनाव आयोग ने जवाब तलब किया

By भाषा | Updated: January 30, 2020 20:41 IST

आयोग द्वारा जारी नोटिस में वर्मा से 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 29 जनवरी को इस बारे में की गयी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देचैनल के साथ बातचीत में वर्मा द्वारा केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये उन्हें ‘आतंकवादी’ बताया गया था।प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें इस बारे में अपना पक्ष रखने को कहा है।

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘आतंकवादी’ कहे जाने पर चुनाव आयोग ने गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आयोग द्वारा जारी नोटिस में वर्मा से 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 29 जनवरी को इस बारे में की गयी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है।

नोटिस के अनुसार आप ने 29 जनवरी को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को वर्मा की शिकायत करते हुये निर्वाचन नियमों के तहत उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। नोटिस के मुताबिक एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में वर्मा द्वारा केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये उन्हें ‘आतंकवादी’ बताया गया था।

आयोग ने वर्मा के बयान को प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उन्हें इस बारे में अपना पक्ष रखने को कहा है। उल्लेखनीय है कि आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विवादित बयान देने के एक अन्य मामले में गुरुवार को वर्मा को चार दिन तक चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित किया है।

आयोग ने विवादित बयान के ही अन्य मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन दिन तक चुनाव प्रचार करने से रोक दिया। इससे पहले आयोग चुनाव प्रचार में विवादित बयान देने से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के कारण बुधवार को ठाकुर और वर्मा को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने का आदेश भी जारी कर चुका है।

आयोग ने दोनों नेताओं को प्रथम दृष्टया दिल्ली चुनाव में सामाजिक टकराव फैलाने वाले विवादित बयान देने के कारण भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से अलग करने का आदेश दिया था। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीचुनाव आयोगअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?