लाइव न्यूज़ :

शिशुओं के तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, छह महिलाएं गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से शिशुओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये छह महिला सदस्यों के गिरफ्तार किया है । पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह 50 से अधिक शिशुओं की तस्करी में संलिप्त था । उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से गरीब परिवार के बच्चों को खरीद कर से संतान विहीन दंपती को मोटी रकम लेकर बेच देते थे ।

उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य गांधीनगर श्मशान घाट के निकट दोपहर साढे तीन बजे के करीब एक शिशु को बेचने आ रहा है ।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि इसके बाद छापेमारी की गयी और मौके से तीन महिलाओं को पकड़ा गया तथा उनके पास से सात-आठ महीने के शिशु को बरामद किया गया । अधिकारी ने बताया कि इसके अगले दिन गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और एक बच्ची को बचा लिया गया ।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रिया जैन, प्रिया, काजल, रेखा, शिवानी और प्रेमवती के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील