लाइव न्यूज़ :

बेबी मफलरमैन अय्यान तोमर को शपथ ग्रहण में आप सरकार ने किया आमंत्रित, विशेष मेहमान होगा, जानिए क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2020 18:58 IST

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में तीसरी बार शपथ लेंगे। इस बीच आप सरकार ने एक साल के मफलरमैन को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। 11 फरवरी यानी मतगणना के दिन बेबी मफलरमैन अव्यान तोमर सोशल मीडिया पर छा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मफलरमैन कहा जाता है। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की तरह मफलर पहने छोटे से लड़के का फोटो ट्वीट किया।

दिल्ली में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीट जीतकर इतिहास रच दिया। 2015 में आप ने 67 सीट जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया था।

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में तीसरी बार शपथ लेंगे। इस बीच आप सरकार ने एक साल के मफलरमैन को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। 11 फरवरी यानी मतगणना के दिन बेबी मफलरमैन अय्यान तोमर सोशल मीडिया पर छा गया था।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अवतार में सबको मंत्रमुग्ध करने वाला ‘छोटा मफलरमैन’ अय्यान तोमर 16 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष मेहमान होगा।

एक आप कार्यकर्ता ने बताया कि तोमर को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। केजरीवाल की तरह मफलर, स्वेटर, चश्मे और पार्टी की टोपी में माता-पिता के साथ आप के दफ्तर पहुंचे नन्हे केजरीवाल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बच्चे को आप प्रमुख की तरह मूंछें भी लगाई गयीं थीं। अय्यान तोमर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रहता है। उसके पिता राहुल तोमर आप समर्थक हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मफलरमैन कहा जाता है। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की तरह मफलर पहने छोटे से लड़के का फोटो ट्वीट किया। लिखा, 'मफलरमैन' और साथ में स्माइली इमेज लगाई। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

11 फरवरी को नतीजे आने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में एक बच्चा आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए हुए और मफलर लपेटे हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह दिखता नजर आया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मफलर खूब चर्चा में रहा है।

इस पर जोक्स से लेकर मीम्स भी बनाए गए। यहां तक की इसकी कॉपी भी की गई, लेकिन आज यह एक छोटे से बच्चे की वजह से फिर सुर्खियों में है। अरविंद केजरीवाल को मफलरमैन का दर्जा प्राप्त है। वह पिछले चुनाव में अपने मफलरमैन की छवि को सफलतापूर्वक भुना चुके हैं। उनके मफलर स्टाइल की चर्चा सोशल मीडिया पर अक्सर होती रहती है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालचुनाव आयोगआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी