लाइव न्यूज़ :

बाबूलाल मरांडी झारखंड भाजपा प्रमुख बनते ही गरजे जेएमएम पर, बोले- 'आदिवासी अब नहीं देंगे मौका, हम करेंगे उनकी सत्ता से मुकाबला'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 5, 2023 13:51 IST

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि अदिवासी बहुल झारखंड की जनता उन्हें दोबारा शासन का मौका नहीं देगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया हेमंत सोरेन सरकार पर हमला हेमंत सोरेन की जेएमएम गठबंधन की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे प्रतिमानों को ध्वस्त कर दिया हैझारखंड की अदिवासी बहुल जनता उन्हें दोबारा शासन का मौका नहीं देगी और हम उनसे करेंगे मुकाबला

रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीते मंगलवार को पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें झारखंड भाजपा का दायित्व सौंपे जाने के बाद मौजूदा सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की जेएमएम गठबंधन की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे प्रतिमानों को ध्वस्त कर दिया है। इसलिए अब अदिवासी बहुल झारखंड की जनता उन्हें दोबारा शासन का मौका नहीं देगी।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बालू बाल मरांडी ने बतौर झारखंड भाजपा प्रमुख अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि उनका प्रयास होगा कि वह राज्य की भलाई के लिए अपनी बौद्धिक और शारीरिक क्षमता के अनुसार सूबे की भलाई के लिए काम करें और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए झारखंड से पार्टी को अधिक से अधिक सीटें दिलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करें।

उन्होंने कहा कि बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनकी प्राथमिकता बिल्कुल स्पष्ट है कि वो सबसे पहले आने वाले आम चुनाव में पार्टी के लिए काम करें। इसलिए वो सबसे पहले राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और सभी नेताओं, कार्यकर्ता और चुने हुए पार्टी के जन-प्रतिनिधियों के साथ मिलकर व्यापक योजना बनाएंगे।

बाबू लाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर कहा कि बेशक हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था लेकिन उसका प्रमुख कारण था कि झारखंड की जनता ने ही झारखंड मुक्ति मोर्चा को मौका देने के बारे में सोचा और अब जब उन्होंने हेमंत सोरेन की गठबंधन वाली सरकार को परख लिया है। इसलिए हमें भरोसा है कि जनता अबल उन्हें दोबारा नहीं देगी क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी है। आदिवासी समुदायों का जेएमएम से मोहभंग हो चुका है और वो खुद को भाजपा के साथ जोड़ रहे हैं।

उन्होंने झारखंड भाजपा के भविष्य की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि हम मौजूदा सोरेन सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे और उनके बेनकाब हो चुके भष्टाचार को जनता के बीच ले जाएंगे। भाजपा एक राजनीति एक संगठन के रूप में पूरी दमखम के साथ सत्तारूढ़ जेएमएम गठबंधन सरकार का मुकाबला करेगी और लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अगले विधानसभा में जेएमएम, कांग्रेस समेत तमाम दलों को हराकर सत्ता हासिल करने का प्रयास करेगी।

टॅग्स :बाबूलाल मरांडीझारखंडहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए