लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, कहा- ममता बनर्जी सरकार ने जो किया वह दु:खद

By भाषा | Updated: October 11, 2020 19:58 IST

बाबुल सुप्रियो ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को भाजपा की एक विरोध रैली के दौरान योजनाबद्ध तरीके से सिख समुदाय के एक व्यक्ति को खींचा, उन पर हमला किया और उनकी पगड़ी गिरा दी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री के दावों का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि बाबुल सुप्रियो नौसिखिया हैं।बाबुल सुप्रियो ने कहा कि भाजपा की एक विरोध रैली के दौरान योजनाबद्ध तरीके से सिख समुदाय के एक व्यक्ति को खींचा, उन पर हमला किया।

कोलकाता: नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में अल-कायदा के संदिग्धों की गिरफ्तारी से लेकर एक सिख व्यक्ति और उसकी पगड़ी से जुड़े विवाद तक हालिया घटनाक्रम दिखाते हैं कि इस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के हालात हैं।

आसनसोल से लोकसभा सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों को दबा रही हैं और वह जमीनी स्तर पर अपने संघर्ष को भूल गयी लगती हैं। सुप्रियो ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को भाजपा की एक विरोध रैली के दौरान योजनाबद्ध तरीके से सिख समुदाय के एक व्यक्ति को खींचा, उन पर हमला किया और उनकी पगड़ी गिरा दी।

उन्होंने कहा, ‘‘सिख समुदाय के एक सदस्य पर हमले से लेकर, अल-कायदा सदस्यों की गिरफ्तारी और मनीष शुक्ला एवं अन्य राजनीतिक विरोधियों की हत्या तक घटनाक्रम दिखाते हैं कि यह पश्चिम बंगाल में अनुच्छेद 365 को लागू करने का सही मामला है।’’

केंद्रीय मंत्री के दावों का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि सुप्रियो नौसिखिया हैं और उन्हें उन परिस्थितियों की जानकारी नहीं है जिनमें राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है। 

टॅग्स :बाबुल सुप्रियोपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील