लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में निरहुआ को हराने में जुटा मुलायम परिवार! अखिलेश के दोनों चाचा और बेटी अदिति भी कर रही प्रचार

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 22, 2024 19:23 IST

आजमगढ़ यादव सियासत का केंद्र रहा है। आजमगढ़ के आसपास के इलाके वाली सीटों पर भी यादव वोटर काफी अहम हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर करीब 19 लाख मतदाता हैं, जिसमें सबसे ज्यादा करीब साढ़े चार लाख यादव वोट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मुलायम सिंह का पूरा कुनबा आजमगढ़ में जुटेगाशिवपाल के अलावा डिंपल यादव भी आजमगढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई देगीजल्दी ही प्रोफेसर रामगोपाल और आजमगढ़ पहुंचेंगे

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर नेता शिवपाल सिंह यादव का दावा है कि मोदी-योगी सरकार चाहे कितना भी जोर लगा ले लेकिन वह आजमगढ़ में सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को जीतने से रोक नहीं पाएगी। आजमगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में जीते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश लाल यादव निरहुआ इस बार चुनाव हारेंगे। सामाजिक न्याय की पॉलिटिक्स का प्रयोगशाला मानी जाने वाली आजमगढ़ सीट से धर्मेंद्र यादव को इस क्षेत्र की जनता जिता रही है। शिवपाल सिंह यादव  अखिलेश यादव के साथ आजमगढ़ पहुंचे थे और आजमगढ़ में ही कैंप कर वह धर्मेंद्र यादव के चुनाव प्रचार का प्रबंधन करेंगे। शिवपाल के अलावा डिंपल यादव भी आजमगढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई देगी। जल्दी ही प्रोफेसर रामगोपाल और आजमगढ़ पहुंचेंगे।

  कुल मिलाकर यह कहा जा रहा है कि आजमगढ़ और उसके आसपास की सीटों पर सपा उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मुलायम सिंह का पूरा कुनबा आजमगढ़ में जुटेगा। यह सीट सपा की परंपरागत सीटों में एक रही है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने यहीं से मुस्लिम-यादव (एमवाई) समीकरण को अमली जामा पहनाने कि कामयाब शुरुआत की थी। मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक इस सीट से सांसद रह चुके हैं। मोदी लहर होने के बावजूद वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भाजपा यह सीट नहीं जीत सकी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव जीते थे लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा दिनेश लाल यादव निरहुआ के जरिए इस सीट पर कमल खिलाने में कामयाब रही। उस उप चुनाव में धर्मेंद्र यादव का आजमगढ़ से हारना सपा और मुलायम परिवार के लिए बड़ा झटका था। फिलहाल उस हार का हिसाब चुकता करने के लिए सपा ने धर्मेंद्र यादव को फिर से इस सीट पर चुनाव मैदान में उतारा है। समाजवादी परिवार इस बार धर्मेंद्र यादव की जीत के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है, इसलिए चुनाव के काफी पहले ही अखिलेश ने शाह आलम गुड्डू जमाली को सपा में ले आए। आजमगढ़ के ही रहने वाले गुड्डू जमली बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मुस्लिम समाज में उनका काफी प्रभाव है। 

मुलायम कुनबे ने आजमगढ़ में किया कैंप

भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दोनों ही सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को तगड़ी चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम योगी की दो चुनावी सभाएं यहां हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री भी यहां रैली करने आएंगे। बसपा ने इस सीट पर मशहूद अहमद को खड़ा कर सपा के मुस्लिम वोटों में सेध लगाने की सोची है। भाजपा और बसपा की ऐसी तैयारियों को देखते हुए ही मुलायम परिवार का पूरा कुनबा ही यहां डेरा जमाने पहुंच गया है। धर्मेंद्र यादव को जिताने के लिए उनके चाचा शिवपाल यादव से लेकर प्रो. रामगोपाल यादव भी आजमगढ़ में चुनाव प्रचार करने में जुटे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने आजमगढ़ में मंगलवार से ताबड़तोड़ रैलियां की। बुधवार को भी अखिलेश आजमगढ़ के बिलरियागंज और सिधारी क्षेत्र में जनसभा करने पहुंचे। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव जिन्होने बदायूं सीट से चुनाव लड़ा है वह भी आजमगढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव की लंदन में पढ़ रही बेटी अदिति यादव भी आजमगढ़ में डोर-टू-डोर कैंपेन कर रही है। धर्मेंद्र यादव ने नामांकन के बाद से आजमगढ़ में डेरा जमा रखा है।

आजमगढ़ सीट का सियासी समीकरण

आजमगढ़ यादव सियासत का केंद्र रहा है। आजमगढ़ के आसपास के इलाके वाली सीटों पर भी यादव वोटर काफी अहम हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर करीब 19 लाख मतदाता हैं, जिसमें सबसे ज्यादा करीब साढ़े चार लाख यादव वोट हैं। मुस्लिम और दलित तीन-तीन लाख हैं, जबकि शेष अन्य जाति के हैं। ओबीसी में यादव समाज सपा का कोर वोटर है, तो वहीं दलितों में बसपा का मूल वोट बैंक माने जाने वाले जाटवों की संख्या अधिक है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीआजमगढ़BJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप