लाइव न्यूज़ :

आजम खां पर लगा बाबासाहब का अपमान करने का आरोप, आंबेडकर महासभा के महासचिव ने दर्ज कराया मुकदमा

By भाषा | Updated: October 24, 2018 18:39 IST

आजम खां ने कहा कि बीजेपी के लिए वो राजनीतिक 'आइटम गर्ल' की तरह है जिसका वो चुनाव में इस्तेमाल करती है।

Open in App

लखनऊ, 24 अक्टूबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खां पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आंबेडकर महासभा के महासचिव अमरनाथ प्रजापति की तहरीर पर खां के खिलाफ मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रजापति ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 में गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन के दौरान खां ने आंबेडकर और उनकी मूर्तियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

उनके खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 500 (मानहानि) तथा 505 (सार्वजनिक रूप से भड़काने) के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की गयी है।

इसके पूर्व, गत 17 अक्तूबर को भी खां के खिलाफ राज्यसभा सांसद अमर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सिंह ने खां पर अपनी बेटियों को तेजाब से जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

आजम खां ने खुद को कहा बीजेपी की 'आइटम गर्ल'

अपने बयानों के लिये अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने बुधवार को कहा कि वह भाजपा की राजनीतिक ‘आइटम गर्ल’ हैं। उनके नाम पर उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा गया था और अब उनके नाम पर ही आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा।

मश्वराती काउंसिल (सलाहकार परिषद) की विशेष बैठक में शामिल होने आये खां ने संवाददाताओं से बातचीत में खुद को भाजपा की ‘आइटम गर्ल’ बताया और कहा ‘‘सारे चुनाव भाजपा मेरे नाम पर ही लड़ती रही है। पिछला विधानसभा चुनाव मेरे नाम पर लड़ा। अब लोकसभा चुनाव भी मेरे ही नाम पर लड़ेगी। मेरा तो यह हाल कर दिया है कि मुझे खुद नहीं पता कि मेरे ऊपर कितने मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। मेरे नाम से कितने सम्मन और वारंट जारी कर दिए गए हैं, मैं तो बस उन्ही मुकदमों की पैरवी करता घूमता रहता हूँ।’’ 

उन्होंने कहा कि उनके पास कोई सम्पत्ति नहीं है। उनका सिर्फ एक बैंक खाता है जो विधान भवन में स्थित एसबीआई की शाखा में है। इसके सिवा अगर देश के किसी भी बैंक में उनका कोई खाता मिल जाये तो उनको कुतुबमीनार पर फांसी दे दी जाए।

खां ने बताया कि मश्वराती काउंसिल ने निर्णय लिया है कि फिरकापरस्त ताकतों को हराने के लिये दलितों, पिछड़ों और कमजोरों को एकजुट करना होगा, तभी इंकलाब आएगा। इसके लिए उन सभी मुद्दों से हटना होगा जिनको लेकर भाजपा देश मे आग लगाना चाहती है।

राम मंदिर मामले पर खां ने कहा कि उच्चतम न्यायालय देश की सर्वोच्च संस्था है। उसका आदेश सबसे ऊपर होना चाहिए।

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप