लाइव न्यूज़ :

लोकसभा से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं आजम खान, दिए भविष्य की राजनीति के ये संकेत!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 3, 2019 08:35 IST

रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हराया था। लेकिन रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वो लोकसभा से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि वह लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान ने जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हराया था।

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद आजम खान ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे के संकेत दिए। आजम खान ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि वह लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उन्हें रास्ते से हटाने के लिए गंभीर आपराधिक आरोप लगाए हैं ताकि हिस्ट्रीशीटर बताकर उनका एनकाउंटर किया जा सके। गौरतलब है कि रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हराया था।

रामपुर की बदहाली से चिंतित

आजम खान ने कहा है कि रामपुर में कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। हम एक अस्पताल चला रहे हैं और उसे भी बंद करने की कोशिशें हो रही हैं। बैरेज का निर्माण रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने पर विचार कर रहा हूं। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकता हूं।

बीजेपी सरकार पर लगाए थे आरोप

आजम खान ने लोकसभा चुनाव के दौरान सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, 'मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे मैं सबसे बड़ा अपराधी, सबसे बड़ा आतंकवादी, राष्ट्रविरोधी और देशद्रोही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह का व्यवहार तो डकैत सुल्ताना और डकैत मान सिंह के साथ भी नहीं हुआ होगा। यदि सरकार और सत्ता में बैठे लोगों पर सब छोड़ दिया जाए तो वे मुझे गोली मार सकते हैं।’’

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो