लाइव न्यूज़ :

आजम खान ने कहा, "जो चुनाव जीते, वो सिकंदर हो गए, हम तो हारकर बंदर हो गए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 29, 2022 20:37 IST

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा कि सियासत में मेरे सिकंदर होने की बात तो गुजरे दौर की हो गई, फिलहाल तो वक्त ने मुझे उस मदारी का बंदर दिया है, जो चाहता है कि मैं कोर्टों के चक्कर लगाता रहूं।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद आजम खान ने पहली बार निराशा जाहिर की है उन्होंने कहा कि विपक्ष में समाजवादी पार्टी को सबसे अधिक वोट मिला, लेकिन बहुमत नहीं मिलाआजम खान ने कहा कि जो चुनाव जीत गये, वो सिकंदर हो गये, हम तो हारकर बंदर हो गये

मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पार्टी के विधानसभा चुनाव हारने पर अपनी बेबेसी का इजहार करते हुए कहा कि जो चुनाव जीत गये, वो सिकंदर हो गये, हम तो हारकर बंदर हो गये। कभी खुद को यूपी की राजनीति का सिकंदर होने का दावा करने वाले आजम खान ने विधानसभा चुनाव 2022 में रामपुर सीट से इस बार भी जीत दर्ज की है लेकिन बहुमत के आंकड़े में फेल होने के बाद अब अपनी मायूसी को जाहिर किया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पत्रकारों के साथ बात करते हुए आजम खान ने बेहद चुटिले अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा, "विपक्ष में समाजवादी पार्टी को सबसे अधिक वोट मिला, लेकिन हमें बहुमत नहीं मिला। सियासत की खेल में जो जीता वही सिकंदर। अब सिकंदर तो हम रहे नहीं, बंदर जरूर हो गये हैं।

दरअसल आजम खान इस व्यथा के बहाने रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, फिरोजाबाद समेत तमाम जगहों पर दायर हुए अपने खिलाफ केसों के बारे में बात कर रहे थे। आजम खान इन दिनों लगातार विभिन्न कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। कई अलग-अलग मामलों में उनकी विभिन्न कोर्टों में लगातार पेशी हो रही है।

बीते लगभग तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट से मिले बेल पर आजाद हवा में सांस लेकर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान अपने केस में सिलसिले में बीते गुरुवार को मुरादाबाद के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने कहा कि मेरे सिकंदर होने की बात तो गुजरे दौर की हो गई, फिलहाल तो वक्त ने मुझे उस मदारी का बंदर दिया है, जो चाहता है कि मैं कोर्टों के चक्कर लगाता रहूं।

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर इस समय केवल उत्तर प्रदेश की अलग-अलग अदालतों में करीब 90 मामले विचाराधीन चल रहे हैं। बीते लगभग साल भर से भी अधिक समय तक सीतापुर की जेल में बंद रहे आजम खान को सीधे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली क्योंकि हाईकोर्ट समेत यूपी की सभी अदालतों ने उनकी जमानत याचिकाएं कई बार खारिज कर दी थीं।

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीBJPउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब