लाइव न्यूज़ :

आजम खान की फिर बढ़ सकती है मुश्किल, चुनाव आयोग ने मांगी भाषण की रिपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2019 22:26 IST

तीन दिन के बैन के बाद सपा नेता आजम खान ने शुक्रवार को मुराबाद में रैली की, लेकिन उनकी यह रैली विवादों के घेरे में आ गई।

Open in App

चुनाव आयोग ने सीएम योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बाद अब एसपी नेता आजम खान और बीजेपी नेता मेनका गांधी पर सख्त कदम उठाया है। तीन दिन के बैन के बाद सपा नेता आजम खान ने शुक्रवार को मुराबाद में रैली की, लेकिन उनकी यह रैली विवादों के घेरे में आ गई।

 इस रैली के बाद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। चुनाव आयोग ने उनकी मुरादाबाद रैली के भाषण की फुटेज मांगी है कि कहीं उन्होंने फिर से धर्म के आधार पर वोट तो नहीं मांगे। निर्वाचन अधिकारी ने उनके भाषण का वीडियो और ट्रांसक्रिप्ट आयोग को उपलब्ध कराई है।

इससे पहले जम खान को 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया था।  जया प्रदा पर गलत तरीके की टिप्पणी करने पर आजम खान को चुनाव आयोग ने 72 घंटे के लिए प्रचार करने पर बैन कर दिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे से आजम खान ना तो चुनावी रैली कर सकते हैं, ना कोई राजनीतिक बयान दे सकते हैं और ना ही कोई ट्वीट कर सकते हैं।

आजम खान के बोल

दरअसल आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आजम खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अधिकारियों से डरने की जरूरत नहीं है।  

टॅग्स :आज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा?, जाली पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी, 50–50 हजार रुपये जुर्माना

भारत'माफिया नंबर 1 आपके सामने खड़ा है': आजम खान ने यूपी को माफिया मुक्त राज्य बनाने पर सीएम योगी के बयान पर दी प्रतिक्रिया | VIDEO

भारतलखनऊ में अखिलेश यादव से मिले आजम खान, कहा-बिहार में 'जंगल राज', जंगलों में तो कोई इंसान रहता ही नहीं, मैं कैसे जा सकता हूँ?

भारतयूपी राजनीतिः आखिर क्या गुल खिलाएंगे इरफान सोलंकी-आजम खान, जमानत पर छूटने के बाद दो घंटे तक भेंट, सपा परिवार में सुगबुगाहट

भारतमायावती ने किया ऐलान, बसपा अकेले लड़ेगी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव, आजम खान के पार्टी में शामिल होने की खबरों पर भी बोलीं

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस