लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसला: पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई ओपन कोर्ट में हो या नहीं, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा फैसला

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 11, 2019 14:37 IST

Ayodhya Verdict: सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले को लेकर दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर गुरुवार को लेगा फैसला

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट कल करेगा फैसला, पुनर्विचार याचिकाओं की ओपन कोर्ट में सुनवाई हो या नहींअयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले पर दाखिल हुई हैं छह पुनर्विचार याचिकाएं

अयोध्या में राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दाखिल पुनर्विचार याचिकों पर खुली अदालत में सुनवाई की जाए या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को फैसला करेगा। 

एएनआई के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक वकील के मुताबिक, 9 नवंबर को दिए अपने अयोध्या फैसले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत दाखिल की गईं कुल छह पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई ओपन कोर्ट में की जाए या नहीं इस पर फैसला सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ गुरुवार को इन-चैंबर सुनवाई में करेगी।   

कोर्ट ने रामलला विराजमान को दी थी 2.77 एकड़ विवादित भूमि

सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यी संविधान पीठ ने सालों से जारी अयोध्या भूमि विवाद पर 9 नवंबर को दिए अपने फैसले में 2.77 एकड़ विवादित भूमि को रामलाल विराजमान को देते हुए वहां राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को ट्रस्ट के गठन का आदेश दिया था।

साथ ही कोर्ट ने इस मामले के दूसरे पक्ष सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने का निर्देश भी दिया था। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छह पुनर्विचार याचिकाएं हुई हैं दाखिल

मुस्लिमों की तरफ से इस मामले के मुख्य पक्षकार रहे सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन न दाखिल किए जाने का फैसला किया था। 

लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के समर्थन से इस फैसले पर पुनर्विचार के लिये पांच याचिकायें मौलाना मुफ्ती हसबुल्ला, मोहम्मद उमर, मौलाना महफूजुर रहमान, हाजी महबूब और मिसबाहुद्दीन ने दायर की हैं, वहीं छठी पुनर्विचार याचिका मोहम्मद अयूब ने दायर की है।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए