लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: पीएम मोदी का संबोधन, कहा- '9 नवंबर खास, आज का दिन जोड़ने, जुड़ने और मिलकर जीने का संदेश देता है'

By विनीत कुमार | Updated: November 9, 2019 18:15 IST

सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या विवाद में ऐतिहासिक फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम देश को संबोधित किया। इससे पहले शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीएम मोदी का देश के नाम संबोधनइससे पहले पीएम मोदी ने फैसला आने के बाद ट्वीट किया था- इसे किसी के हार या जीत के तौर पर नहीं देखना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या विवाद में ऐतिहासिक फैसले के बाद अब पीएम मोदी ने शनिवार शाम देश को संबोधित करते हुए कहा कि अब दशकों तक इस मामले में चल रही प्रक्रिया का समापन कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये खुशी की बात से फैसला सर्वसम्मति से आया। पीएम मोदी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले के पीछे दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई है। इसलिए, देश के न्यायधीश, न्यायालय और हमारी न्यायिक प्रणाली अभिनंदन के अधिकारी हैं।' 

'9 नवंबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण'

पीएम मोदी ने 9 नवंबर के दिन को खास बताते हुए कहा कि आज के दिन का संदेश जोड़ने का है-जुड़ने का है और मिलकर जीने का है। जर्मनी की दीवार गिराये जाने की घटना को याद करते हुए पीएम ने कहा, 'नए भारत में भय, कटुता, नकारात्मकता का कोई स्थान नहीं है।' 

पीएम ने कहा, 'सुप्रीम का ये फैसला हमारे लिए एक नया सवेरा लेकर आया है। इस विवाद का भले ही कई पीढ़ियों पर असर पड़ा हो, लेकिन इस फैसले के बाद हमें ये संकल्प करना होगा कि अब नई पीढ़ी, नए सिरे से न्यू इंडिया के निर्माण में जुटेगी।'

पीएम मोदी ने कहा, 'फैसला आने के बाद जिस प्रकार हर वर्ग ने, हर समुदाय ने, हर पंथ के लोगों ने, पूरे देश ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है, वो भारत की पुरातन संस्कृति, परंपराओं और सद्भाव की भावना को प्रतिबिंबित करता है।'

इससे पहले शनिवार सुबह भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि इसे किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारत भक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।'

फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।'

पीएम ने आगे लिखा, 'सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण है। यह बताता है कि किसी विवाद को सुलझाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना अहम है। हर पक्ष को अपनी-अपनी दलील रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया। न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया।'

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करते हुये केंद्र को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिये किसी वैकल्पिक लेकिन प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ भूखंड आवंटित किया जाये।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने इस फैसले को सुनाया। संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस धनंजय वाई चन्द्रचूड, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल थे।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलानरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत