लाइव न्यूज़ :

अयोध्या पर फेसबुक पोस्ट लिखने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2019 07:01 IST

महाराष्ट्र के धुले जिले से 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के धुले जिले से 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उच्चतम न्यायालय ने राजनीति रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला सुनाने के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया है।

महाराष्ट्र के धुले जिले से 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उच्चतम न्यायालय ने राजनीति रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला सुनाने के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया है।

अधिकारी ने बताया कि धुले जिले के ओल्ड आगरा रोड निवासी संजय रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्रीय भाषा में कथित तौर पर लिखा था वह श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर 'न्याय' मिलने के बाद दिवाली मनाएगा और जोर दिया था कि ' इतिहास के काले अध्याय' को मिटा देगा।

अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया की निगरानी कर रही पुलिस टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो शर्मा को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (1)(ब) और धारा 188 (धार्मिक, नस्लीय, भाषा, क्षेत्र, समुदाय के आधार पर विद्वेष फैलाने वाले कृत्य करना) के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को शर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी मिली है कि शर्मा को गत तीन महीने में दो मामलों में पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उसपर दूसरे समुदाय की लड़की से दोस्ती करने के मामले में एक व्यक्ति को पीटने और दो अन्य पर हमला करने का आरोप है। 

टॅग्स :अयोध्या विवादअयोध्यामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो