लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसला: न्यायालय ने मामले में सहयोग के लिए हिंदू, मुस्लिम पक्षों के वकीलों की जमकर प्रशंसा की

By भाषा | Updated: November 10, 2019 06:26 IST

शीर्ष अदालत ने कहा कि इन्होंने मामले की जटिलता की परतों को खोलने में एक मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की और अदालत को 1,045 पन्नों के फैसले तक पहुंचने में मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि इन वकीलों की विद्वता, उनकी मेहनत, दृष्टि और इन सबसे ऊपर अदालत के अधिकारियों के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करने में निष्पक्षता की प्रशंसा की जानी चाहिए। न्यायालय ने कहा, ‘‘हम के. पराशरण और डॉ. राजीव धवन और बहस करने वाले अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उनकी सहायता के लिए धन्यवाद देते हैं। सभी ने सुनवाई को पूरा करने में मदद की और इसी भावना के साथ सभी पक्ष आखिरकार सच्चाई और न्याय की खोज में लगे रहे।’’

उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि - बाबरी मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष की ओर से बहस करने वाले 92 वर्षीय पूर्व अटॉर्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता के पराशरण, वरिष्ठ वकील सीएस वैद्यनाथन और मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से पेश होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन की उनके योगदान के लिए शनिवार को जमकर प्रशंसा की।

शीर्ष अदालत ने कहा कि इन्होंने मामले की जटिलता की परतों को खोलने में एक मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की और अदालत को 1,045 पन्नों के फैसले तक पहुंचने में मदद की।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि इन वकीलों की विद्वता, उनकी मेहनत, दृष्टि और इन सबसे ऊपर अदालत के अधिकारियों के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करने में निष्पक्षता की प्रशंसा की जानी चाहिए।

न्यायालय ने कहा, ‘‘हम के. पराशरण और डॉ. राजीव धवन और बहस करने वाले अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं को उनकी सहायता के लिए धन्यवाद देते हैं। सभी ने सुनवाई को पूरा करने में मदद की और इसी भावना के साथ सभी पक्ष आखिरकार सच्चाई और न्याय की खोज में लगे रहे।’’

पीठ में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे।

पीठ ने सीएस वैद्यनाथन, एसके जैन, रंजीत कुमार, ज़फरयाब जिलानी, मीनाक्षी अरोड़ा, शेखर नफाड़े, विकास सिंह और पीएस नरसिम्हा सहित अन्य वरिष्ठ वकीलों की भी सराहना की।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमिराम मंदिरसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील