लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद कैसा नजर आएगा, 3D वीडियो आया सामने, देखिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2022 14:18 IST

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद कैसा नजर आएगा, इसका एक वीडियो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी किया गया है। इस 3डी एनिमेटेड वीडियो में राम मंदिर के प्रारूप को विस्तार से दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 3D वीडियो जारी किया गया है।ये एनिमेटेड वीडियो है जिसमें बन रहे राम मंदिर के प्रारूप को विस्तार से दिखाया गया है।ट्रस्ट के अनुसार दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल सकेगा।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। ऐसे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक वीडियो जारी किया है जो दर्शाता है कि राम मंदिर बन जाने के बाद कैसा नजर आएगा। 

ट्रस्ट ने एक 3डी वीडियो ट्वीट किया है। ये एनिमेटेड वीडियो है जिसमें बन रहे राम मंदिर के प्रारूप को विस्तार से दिखाया गया है। पूरा वीडियो 6 मिनट से ज्यादा का है। वीडियो में मंदिर के पिलर, गलियारा, मंदिर परिसर आदि की रूपरेखा को दिखाया गया है।

राम मंदिर के निर्माण कार्य का तीसरा चरण

पिछले ही महीने के आखिर में ट्रस्ट ने जानकारी दी थी कि राम मंदिर के निर्माण कार्य का तीसरा चरण शुरू हो गया है। ट्रस्ट के अनुसार दिसंबर 2023 तक भक्तों को भगवान श्रीराम के दर्शन का अवसर मिल सकेगा।

मंदिर के निर्माण कार्य के पहले दो चरणों में, नींव आदि तैयार किए गए थे। ट्रस्ट ने कहा कि तीसरा चरण शुरू हो गया है जिसमें ‘प्लिंथ’ (चबूतरे) का निर्माण भी शामिल है। 

मंदिर के निर्माण कार्य के पहले दो चरणों में, नींव आदि तैयार किए गए थे। ट्रस्ट ने कहा कि तीसरा चरण शुरू हो गया है जिसमें ‘प्लिंथ’ (चबूतरे)का निर्माण भी शामिल है। मंदिर के निर्माण कार्य के पहले दो चरणों में, नींव आदि तैयार किए गए थे। ट्रस्ट ने कहा कि तीसरा चरण शुरू हो गया है जिसमें ‘प्लिंथ’ (चबूतरे)का निर्माण भी शामिल है। 

मंदिर भवन के लिए आधार का काम करने वाले चबूतरे पर मंदिर के मुख्य ढांचे का निर्माण किया जाएगा। ‘प्लिंथ’ के निर्माण में 5 फुट, 2.5 फुट और 3 फुट आकार के करीब 17,000 ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया जाएगा। हर ऐसे पत्थर का वजन करीब 2.50 टन है। ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम मई तक पूरा हो जाने की संभावना है। 

‘प्लिंथ’ का काम पूरा होने के बाद मंदिर के मुख्य ढांचे का वास्तविक निर्माण शुरू होगा। गौरतलब है कि लार्सन एंड टुब्रो कंपनी मंदिर का निर्माण कार्य कर रहा है और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स इस कार्य में उसकी मदद कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के नवंबर, 2019 के फैसले के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को फरवरी 2020 में मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?