लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: VHP का बड़ा फैसला, लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक नहीं उठाएंगे राम मंदिर का मुद्दा

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2019 11:09 IST

राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व करता रहा विहिप पिछले कई महीनों से देश भर में अभियान चलाकर मांग कर रहा है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए संसद से एक कानून पारित हो।

Open in App

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में एक अहम फैसला लिया है।वीएचपी ने राम मंदिर निर्माण अभियान को चार महीने तक के लिए रोक दिया है। लोकसभा चुनाव 2019 के संपन्न होने तक वीएचपी राम मंदिर मुद्दे पर किसी तरह का कोई अभियान नहीं चलाने का निर्णय किया है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि यह कोई चुनावी मुद्दा बने। 

इलाहाबाद में विहिप द्वारा आयोजित धर्मसभा के कुछ दिनों बाद संगठन ने यह घोषणा की है। धर्मसभा में यह प्रस्ताव स्वीकार किया गया था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण तक हिंदू चैन से नहीं बैठेंगे और न ही दूसरों को चैन से बैठने देंगे। राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व करता रहा विहिप पिछले कई महीनों से देश भर में अभियान चलाकर मांग कर रहा है कि अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए संसद से एक कानून पारित हो।

इस अभियान के तहत विहिप ने देश भर में रैलियां की हैं और हर पार्टी के सांसदों से मुलाकात की है। 

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने बताया ‘विहिप ने आम चुनाव संपन्न होने तक अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना अभियान रोकने का फैसला किया है क्योंकि संगठन नहीं चाहता कि यह कोई चुनावी मुद्दा बने।’’ 

जैन ने कहा कि संगठन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के मुद्दे को लेकर प्रतिबद्ध है और नई सरकार बनने पर आगे की रणनीति तय करेगा। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याविश्व हिंदू परिषदलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए