लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे यूपी के विधायक, अखिलेश यादव ने नहीं स्वीकार किया निमंत्रण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2024 21:33 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर विधानमंडल के सदस्य रविवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य रविवार को अयोध्या में भगवान रामलला की पूजा-अर्चना करेंगेअखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अयोध्या जाने का निमंत्रण अस्वीकार किया हैविधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में सभी सदस्य विधान भवन से सुबह आठ बजे 10 बस में रवाना होंगे

अयोध्या: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य रविवार को अयोध्या में भगवान रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से अयोध्या जाने का निमंत्रण अस्वीकार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर विधानमंडल के सदस्य रविवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। 

महाना ने शनिवार को सदन में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से कहा, ‘‘आप हमारे साथ कल अयोध्या चलिए।’’ इस पर यादव ने कहा, ‘‘हमें भगवान श्री राम बुलाएंगे, तब जायेंगे।’’ बाद में योगी आदित्यनाथ ने यादव पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘अध्‍यक्ष जी ने आपको एक आमंत्रण दिया उसे आपने नकार दिया। अयोध्‍या आप जाना नहीं चाहते, आप अक्सर ब्रिटेन जाते हैं और आप जानते हैं कि आपके टिकट कौन बुक करता है।’’ 

महाना ने शनिवार को सदन में कहा कि सभी सदस्य बस से सुबह अयोध्या के लिए रवाना होंगे। राज्य विधानसभा में फिलहाल 400 विधायक हैं वहीं विधान परिषद में करीब सौ सदस्य हैं, लेकिन अयोध्या जाने वाले सदस्यों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिल पाई है। एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में सभी सदस्य विधान भवन से सुबह आठ बजे 10 बस में रवाना होंगे। 

खबर पीटीआई भाषा

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी