लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: आज से शुरू हो रहा रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान, जानिए 22 जनवरी तक का पूरा शेड्यूल

By अंजली चौहान | Updated: January 16, 2024 10:01 IST

इस बीच, कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं, जिसमें हजारों गणमान्य व्यक्तियों और समाज के सभी वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Open in App

Ayodhya Ram Mandir: सरयू नदी के किनारे बसे अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आज से अनुष्ठान शुरू होने जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाले राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा'  समारोह के सात दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन हो चुका है ऐसे में भक्त उत्साहित है।

अनुष्ठान का समापन 22 जनवरी को एक भव्य समारोह के साथ होगा जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें हजारों वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे।

कार्यक्रम से जुड़ी अहम बातें

अगले सात दिनों में, मुख्य समारोह की तैयारी में हिंदू परंपराओं के अनुसार विस्तृत अनुष्ठान किए जाएंगे।

1- 16 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा नियुक्त यजमान प्रायश्चित समारोह का संचालन करेंगे। जैसा कि पहले बताया गया है, 'दशविध' स्नान सरयू नदी के तट पर होगा। प्रायश्चित्त एवं कर्मकुटी पूजन होगा।

2- 17 जनवरी को रामलला की मूर्ति का परिसर प्रवेश होगा।

3- 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा और गंधाधिवास की रस्में होंगी।

4- 19 जनवरी की सुबह औषधिधिवास, केसराधिवास, घृतधिवास की रस्में होंगी। बाद में शाम को धान्यधिवास अनुष्ठान होगा।

5- 20 जनवरी को सुबह शर्कराधिवास और फलाधिवास अनुष्ठान होगा। शाम को पुष्पाधिवास होगा।

6- 21 जनवरी को सुबह मध्याधिवास और शाम को शैयाधिवास होगा।

गौरतलब है कि मंदिर ट्रस्ट ने उल्लेख किया कि कार्यक्रम विविध प्रतिनिधित्व, ऐतिहासिक आदिवासी प्रतिनिधित्व और परंपराओं के समावेश पर केंद्रित होंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और सभी ट्रस्टी, महासचिव चंपत राय, गर्भगृह में मौजूद रहेंगे। नवनिर्मित मंदिर के दरवाजे 23 जनवरी से आम जनता के लिए खुल जायेंगे। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठMahavir Jayanti 2026: युद्धग्रस्त विश्व में अहिंसा ही है एकमात्र राह

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर