लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: ससुराल जनकपुर से फल, मिष्ठान, सोना, चांदी लेकर पहुंचे लोग, 38 गाड़ी में 560 लोग आएं, कई उपहार, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2024 15:28 IST

Ayodhya Ram Mandir: नेपाल से आए बंधुओं का कहना है यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे दामाद राजा की जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को वह अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभार सनेश यात्रा आज देर लगभग तीन दर्जन वाहनों से रात्रि कार सेवकपुरम् पहुंची। राम लला के ससुराल पक्ष के भक्त गण समलित हैं, जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आये हैं।एतिहासिकता को प्रदर्शित करने वाला है। यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्य का परिचायक है।

त्रियुग नारायण तिवारी, अयोध्याः श्रीराम लला के प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व भारत ही नहीं विश्व के अनेक देश भी अपने लला को उपहार समर्पित कर रहे हैं और जब उपहार उनके ससुराल से पहुंचे तो यह और भी रोचक हो जाता है। जनकपुर धाम  रामजानकी मंदिर नेपाल राष्ट्र से निकली भार सनेश यात्रा आज देर लगभग तीन दर्जन वाहनों से रात्रि कार सेवकपुरम् पहुंची।

जिसमें पांच सौ से ऊपर राम लला के ससुराल पक्ष के भक्त गण समलित हैं, जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आये हैं। जिसमे फल, मिष्ठान, सोना, चांदी आदि समलित हैं। नेपाल से आए बंधुओं का कहना है यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे दामाद राजा की जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को वह अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे।

आज कारसेवक पुरम् में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने ऊपहार कको स्वीकार किया, इस दौरान उन्हों ने कहा नेपाल और भारत का संबंध आत्मा से है। यह त्रेतायुग का चला आ रहासंबंध प्राचीनता के साथ एतिहासिकता को प्रदर्शित करने वाला है। यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्य का परिचायक है।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा विहिप नेता राजेंद्र सिंह,शरद शर्मा,धन्नजय पाठक,नेपाल से आये महंत रामरोशन दास वैष्णव, नगरनिगम के प्रमुख मनोज शाह, विश्व हिंदू परषिद अध्यक्ष संतोष शाह, परमेश्वर शाह, अजय गुप्ता, मनीष रमन शाह लक्ष्मन शाह, मधुशाह, रेखा गुप्ता आदि समलित हुए।

टॅग्स :राम माधवअयोध्यानेपालउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो