लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास हुए कोरोना पॉजिटिव, सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2020 13:36 IST

अयोध्या में रामजन्मभूमि के एक पुजारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी संक्रमित हैं। अगले हफ्ते यहां भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी को भी हिस्सा लेना है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में रामजन्मभूमि के पुजारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, अगले हफ्ते है भूमिपूजन कार्यक्रमकोरोना के कारण भूमिपूजन के लिए चुनिंदा लोगों को बुलाया गया है, फिर भी 200 के करीब लोग हो सकते हैं जमा

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों के बीच ये खबर आई है कि राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव हैं। यही नहीं राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदीप दास को होम क्‍वारंटाइन कर दिया गया है। 

बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन कार्यक्रम अगले हफ्ते 5 अगस्त को होना है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए अधिक लोगों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।  

मिली जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ-साथ चार पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। इन्हीं में से एक पुजारी प्रदीप दास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

माना जा रहा है कि भूमिपूजन कार्यक्रम में कम से कम 200 लोग शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार भूमिपूजन का कार्यक्रम भले ही 5 तारीख को है लेकिन 3 अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो जाएंगे। इस दौरान दीवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा और प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दिए जलाए जाएंगे।

गौरतलब है कि एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट के पिछले वर्ष नौ नवम्बर को फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारी जारी

भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में भूमिपूजन से पहले तैयारियां जोरो पर हैं। कई इमारतों पर पीला रंग-रोगन किया जा रहा है जिनपर रामायाण के विभिन्न पात्रों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं। पीएम मोदी साकेत कॉलेज स्थित हेलीपैड से राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। 

राम जन्भूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन समारोह के अवसर पर मंदिर प्रशासन लोगों और श्रद्धालुओं में वितरण के लिए ‘प्रसाद’ के एक लाख से अधिक पैकेट उपलब्ध कराएगा। रामलला की मूर्ति को 'भूमिपूजन' के दिन एक नई 'नवरत्न' पोशाक पहनायी जाएगी। पोशाक में नौ मणि रत्न जड़ित होंगे और इसकी सिलाई यहां की जा रही है।

टॅग्स :राम जन्मभूमिराम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो