लाइव न्यूज़ :

रामजन्मभूमि न्यास प्रमुख के खिलाफ टिप्पणी पर अयोध्या के पुजारी हिरासत में, रिहा होने के बाद कहा- अयोध्या छोड़ दूंगा

By भाषा | Updated: November 15, 2019 03:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत से छूटने के बार परमहंस दास ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। परमहंस दास की कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी का प्रसारण होने पर नृत्य गोपाल दास के समर्थकों ने तपस्वी छावनी मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया था।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तपस्वी छावनी मंदिर के पुजारी परमहंस दास को एक टीवी चैनल पर रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया। परमहंस दास की कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी का प्रसारण होने पर नृत्य गोपाल दास के समर्थकों ने तपस्वी छावनी मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जिसके बाद परमहंस दास को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार लेकिन शाम को परमहंस दास को रिहा कर दिया गया क्योंकि छोटी छावनी मंदिर ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। नृत्य गोपाल दास छोटी छावनी मंदिर के पुजारी हैं। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ हमने परहंस दास को हिरासत में लिया लेकिन छोटी छावनी मंदिर ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, इसलिए हमने उन्हें रिहा कर दिया।’’

हिरासत से छूटने के बार परमहंस दास ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कुछ समय के लिए अयोध्या छोड़ दूंगा और कुछ दिनों तक बनारस में रहूंगा।’’ विहिप के सदस्यों ने अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लक्ष्य को लेकर 18 दिसंबर, 1985 को रामजन्मभूमि न्यास का गठन किया था। 

टॅग्स :अयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए