लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: दलितों की जमीन ट्रस्ट को बेचना अवैध था, राजस्व अदालत ने राज्य सरकार को सौंपी जमीन, तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश

By विशाल कुमार | Updated: January 6, 2022 07:43 IST

किसी दलित की कृषि योग्य भूमि का किसी गैर-दलित द्वारा अधिग्रहण को प्रतिबंधित करने वाले भूमि कानून से बचने के लिए महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट ने 1992 में लगभग एक दर्जन दलित ग्रामीणों से बरहटा मांझा गांव में जमीन खरीदने के लिए ट्रस्ट के साथ कार्यरत रोंघई नाम के एक दलित व्यक्ति का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएमआरवीटी ने एक दर्जन दलित परिवारों से 21 बीघा का अधिग्रहण किया था।मौजूदा सर्किल रेट पर इसकी कीमत 4.25 करोड़ रुपये से 9.58 करोड़ रुपये के बीच है।भूमि कानून से बचने के लिए ट्रस्ट ने रोंघई नाम के एक दलित व्यक्ति का इस्तेमाल किया था।

लखनऊ:अयोध्या में सहायक रिकॉर्ड अधिकारी (एआरओ) की अदालत ने 22 अगस्त, 1996 को लगभग 21 बीघा (52,000 वर्ग मीटर) दलित भूमि को महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट (एमआरवीटी) को हस्तांतरित करने के सरकारी आदेश को अवैध घोषित कर दिया है। अदालत ने अब जमीन को राज्य सरकार को सौंप दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अदालत ने ट्रस्ट के खिलाफ किसी कार्रवाई की सिफारिश नहीं की क्योंकि कोई फर्जीवाड़ा शामिल नहीं था।

एआरओ अदालत का यह फैसला 27 दिसंबर, 2021 को आया था। इससे पहले पांच दिन पहले अखबार ने अपनी एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट में बताया था कि स्थानीय विधायक, नौकरशाहों के रिश्तेदार और राजस्व अधिकारियों के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या में राम मंदिर बनाने का फैसला देने के बाद जमीन खरीदी थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 दिसंबर, 2021 को ही भूमि सौदों की जांच का आदेश दिया था। इसके बाद जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है।

कम से कम पांच मामलों में हितों के टकराव का मामला बनता है क्योंकि जिस महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट (एमआरवीटी) ने दलित ग्रामीणों से जमीन खरीदी, उन्हीं अधिकारियों के रिश्तेदारों ने वह जमीन खरीद ली।

ऐसे तीन अधिकारी अयोध्या के विभागीय आयुक्त एमपी अग्रवाल, सितंबर, 2021 तक अयोध्या के मुख्य राजस्व अधिकारी रहे पुरुषोत्तम दास गुप्ता, मार्च, 2021 तक अयोध्या में डिप्टी डीआईजी रहे दीपक कुमार हैं। इनके करीबी रिश्तेदारों ने एमआरवीटी से जमीनें खरीदी हैं।

एमआरवीटी ने एक दर्जन दलित परिवारों से 21 बीघा (करीब 52,000 वर्ग मीटर) का अधिग्रहण किया था। मौजूदा सर्किल रेट पर इसकी कीमत 4.25 करोड़ रुपये से 9.58 करोड़ रुपये के बीच है।

किसी दलित की कृषि योग्य भूमि का किसी गैर-दलित द्वारा अधिग्रहण को प्रतिबंधित करने वाले भूमि कानून से बचने के लिए एमआरवीटी ने 1992 में लगभग एक दर्जन दलित ग्रामीणों से बरहटा मांझा गांव में जमीन खरीदने के लिए ट्रस्ट के साथ कार्यरत रोंघई नाम के एक दलित व्यक्ति का इस्तेमाल किया था।

सहायक रिकॉर्ड अधिकारी भान सिंह ने बताया कि मैंने सर्वेक्षण-नायब तहसीलदार के अगस्त 1996 के आदेश को रद्द कर दिया है क्योंकि यह अवैध था। मैंने इसे आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम (उप-मंडल मजिस्ट्रेट) को भेज दिया है। मैं तत्कालीन सर्वे-नायब-तहसीलदार (कृष्ण कुमार सिंह, अब सेवानिवृत्त) के खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश कर रहा हूं।

हालांकि भान सिंह ने कहा कि चूंकि मुझे इस मामले में कोई जालसाजी नहीं मिली, इसलिए एमआरवीटी और अन्य के खिलाफ किसी कार्रवाई की सिफारिश नहीं की जा रही है।

टॅग्स :अयोध्याराम जन्मभूमियोगी आदित्यनाथकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए