नई दिल्ली, 10 सिंतबर:अयोध्या मामले की सुनवाई कर रहे ट्रायल कोर्ट के सीबीआई जज एसके यादव ने अपनी पदोन्नति के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इलाहाबाद कोर्ट ने उनकी पदोन्नति पर रोक लगा दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश थे कि ट्रायल कोर्ट के जज एसके यादव को स्थानांतरित नहीं किया जाए।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ट्रायल कोर्ट के जज एसके यादव की पदोन्नति मामले पर की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जज एसके यादव को एक प्रोग्रेस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।
बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती नेता सहित 12 लोगों पर केस चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल 2017 को इन लोगों के खिलाफ ट्रायल चलाने को कहा था।