लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवादः मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा, न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे, सोशल मीडिया पर ध्यान न दें

By भाषा | Updated: October 28, 2019 17:17 IST

एसएसपी अजय साहनी ने सोमवार को बताया कि शनिवार को उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की जिसमें अयोध्या मामले में कोई भी फैसला आने के बाद अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई।

Open in App
ठळक मुद्देशहर काजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि न्यायालय के फैसले को स्वीकार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि कोई ऐसा प्रयास नहीं किया जाना चाहिए, जिससे शहर की फ़िज़ा खराब हो।

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले मेरठ पुलिस द्वारा बुलाई गई एक बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे।

एसएसपी अजय साहनी ने सोमवार को बताया कि शनिवार को उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की जिसमें अयोध्या मामले में कोई भी फैसला आने के बाद अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस लाइन सभागार में हुई इस बैठक को पुलिस की यह अच्छी पहल बताते हुए शहर काजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि न्यायालय के फैसले को स्वीकार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कोई ऐसा प्रयास नहीं किया जाना चाहिए, जिससे शहर की फ़िज़ा खराब हो। प्रो साजिद्दीन ने कहा कि जिले में शांति समितियां बनाई जाएंगी जो अमन कायम रखने का संदेश देंगी। मौलाना कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि अभी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की गई है तथा दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बैठक होगी।

उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला स्वीकार होगा और शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। एसएसपी साहनी ने बताया कि अमन कायम रखने के लिए जिले में समितियां बनाई जाएंगी जो लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही मस्जिदों से भी अमन कायम रखने का ऐलान किया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने की आशंका को देखते हुए सोशल मीडिया की निगरानी के लिए चार टीमें बनाई हैं। साथ ही पुलिस एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर लोगों से तालमेल बढ़ाएगी और गांव गांव में शांति समितियां गठित होंगी। इन शांति समितियों में एसएसपी, शहर काजी सहित प्रमुख लोग शामिल रहेंगे। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टअयोध्याअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो