लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद में संतुष्टिपूर्ण फैसले की उम्मीद, सभी लोग संयम बरतें: रविशंकर

By भाषा | Updated: November 6, 2019 06:49 IST

रविशंकर ने रतलाम जिले के सैलाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरी उम्मीद है कि (अयोध्या मामले में) जो भी फैसला आयेगा, वह बहुत तृप्तिकर रहेगा और इससे सबको संतुष्टि होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देश्री श्री रविशंकर ने इंदौर में विद्यार्थियों के एक कार्यक्रम में मंगलवार रात कहा, "अयोध्या मामले में जो भी फैसला आये, सभी लोगों को संयम बरतना चाहिये।" 63 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु अयोध्या विवाद में उच्चतम न्यायालय की गठित तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति में शामिल थे।

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान उम्मीद जतायी है कि अयोध्या विवाद के मुकदमे में शीर्ष न्यायालय का संभावित फैसला सबके लिये "संतुष्टिपूर्ण" होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि संभावित फैसले के मद्देनजर सभी लोगों से संयम बरतना चाहिये। रविशंकर ने रतलाम जिले के सैलाना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरी उम्मीद है कि (अयोध्या मामले में) जो भी फैसला आयेगा, वह बहुत तृप्तिकर रहेगा और इससे सबको संतुष्टि होगी।"

उन्होंने इंदौर में विद्यार्थियों के एक कार्यक्रम में मंगलवार रात कहा, "अयोध्या मामले में जो भी फैसला आये, सभी लोगों को संयम बरतना चाहिये।"

गौरतलब है कि 63 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु अयोध्या विवाद में उच्चतम न्यायालय की गठित तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति में शामिल थे।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने समिति की इस रिपोर्ट का दो अगस्त को संज्ञान लिया था कि अयोध्या विवाद का सर्वमान्य हल खोजने के पैनल के प्रयास विफल हो गये हैं। इसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले की रोजाना सुनवाई का निर्णय किया था।

टॅग्स :अयोध्या विवादअयोध्याराम मंदिरश्री श्री रवि शंकर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब