लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: असदुद्दीन ओवैसी बोले- सीरिया से तुलना करने पर श्री श्री रविशंकर के खिलाफ हो FIR

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 6, 2018 14:13 IST

अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने एक बयान में कहा था, 'यहां शांति रहने दीजिए, हमारे देश को सीरिया नहीं बनाना चाहिए'।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च: अयोध्या विवाद पर मध्यस्थता की भूमिका निभा रहे अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर द्वारा दिए गए बयान ' यहां शांति रहने दीजिए, हमारे देश को सीरिया नहीं बनाना चाहिए' के बाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने श्री श्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। असदुद्दीन का कहना है कि श्री श्री रविशंकर का सीरिया से तुलना करना निंदनीय है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

वहीं इस पूरे मामले पर श्री श्री ने सफाई देते हुए कहा है कि, मैं सपने में भी नहीं सोच सकता कि मैं किसी को धमकी दूं। जो हमने कहा कि हमारे देश में ऐसी हिंसा नहीं होनी चाहिए जैसे मिडिल ईस्ट में हो रही है। इससे हमें डर लगता है।  बता दें कि इससे पहले मीडिया से चर्चा के दौरान श्री श्री रविशंकर ने एक बयान में कहा था कि, अगर अयोध्या विवाद नहीं सुलझा तो देश सीरिया में बदल जाएगा। मीडिया से बातचीत में सभी पक्षों से अपील की कि इस देश के भविष्य को ऐसे चंद लोग जो संघर्ष को ही अपना अस्तित्व समझते हैं उनके हवाले मत कीजिए।

उन्होंने कहा था, अयोध्या मुस्लिमों का धार्मिक स्थल नहीं है और उन्हें इस धार्मिक स्थल पर अपना दावा छोड़कर मिसाल पेश करनी चाहिए। ऐसी हरकत यहां हो जाए तो सत्यानाश हो जाएगा। 

टॅग्स :अयोध्याअसदुद्दीन ओवैसीराम मंदिरराम जन्मभूमिसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए