लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Dham Ram Mandir: 22 जनवरी राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह, पीएम मोदी ने देशवासियों से की ये अपील, अपने घरों में राम ज्योति जलाएं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2023 17:20 IST

Ayodhya Dham Ram Mandir: आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं, बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है।पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। पूरे देश के सभी तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बहुत बड़ा अभियान चलाना है।

Ayodhya Dham Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या का दौरा कर कई सौगात दी। पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी के राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह है। देशवासियों से कहा कि आप 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएं और अपने घरों में राम ज्योति जलाएं।

आज यहां आधुनिक रेलवे निर्माण की तरफ एक और बड़ा कदम देश ने उठाया है। वंदे भारत और नमो भारत के बाद आज एक और आधुनिक ट्रेन देश को मिली है। इस नई ट्रेन का नाम अमृत भारत ट्रेन रखा गया है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों की ये त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है।

प्राचीन काल में अयोध्या नगरी कैसी थी, इसका वर्णन खुद महर्षि वाल्मीकि जी ने विस्तार से किया है। महर्षि वाल्मीकि जी बताते हैं कि महान अयोध्यापुरी धन-धान्य से परिपूर्ण थी, समृद्धि के शिखर पर थी और आनंद से भरी हुई थी। यानी, अयोध्या में विज्ञान और वैराग्य तो था ही, उसका वैभव भी शिखर पर था। अयोध्या नगरी की उसी पुरातन पहचान को हमें आधुनिकता से जोड़कर वापस लाना होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को देश के नागरिकों से 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आने की अपील करते हुए कहा कि (राम लला का प्राण प्रतिष्ठा का) कार्यक्रम विधिपूर्वक हो जाने के बाद, वे अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी के राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और एक रैली को संबोधित किया।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माणाधीन है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा जिसमें मोदी शामिल होंगे। मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''मेरी सभी देश वासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है कि 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन न बनाएं। हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी का साक्षी बनने के लिए वे (लोग) स्वयं अयोध्‍या आएं लेकिन आप भी जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''अयोध्या में सबका पहुंचना बहुत मुश्किल है, इसलिए देश भर के राम भक्तों को, विशेषकर उत्तर प्रदेश के राम भक्तों से हाथ जोड़कर प्रणाम के साथ प्रार्थना है, आग्रह है कि 22 जनवरी को विधि पूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद 23 जनवरी के बाद अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं। अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।''

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ''प्रभु राम जी को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कर नहीं सकते। प्रभु श्री राम जी पधार रहे हैं तो हम भी कुछ दिन इंतजार करें। साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करें। इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से मेरी आप सबसे बार-बार प्रार्थना है कि कृपा करके आप प्रभु राम के दर्शन, अयोध्या का नव्‍य, भव्य, दिव्य मंदिर आने वाले सदियों तक दर्शन के लिए उपलब्ध है।''

उन्होंने यह भी कहा, ''मैं 140 करोड़ देशवासियों से अयोध्‍या की इस पवित्र भूमि से प्रार्थना कर रहा हूं, प्रभु राम की नगरी से प्रार्थना कर रहा हूं कि आप 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु राम विराजमान हों तो अपने घरों में भी श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं। शाम पूरे हिंदुस्तान में जगमग जगमग होनी चाहिए।''

उन्होंने खासतौर से अयोध्या वासियों से देश दुनिया के अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार होने की अपील की। मोदी ने अयोध्या को स्वच्छ बनाने का अनुरोध किया और देश भर के लोगों से प्रार्थना की कि भव्य राम मंदिर निर्माण से पहले देश के सभी तीर्थ स्थलों पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता का एक बड़ा अभियान चलाया जाए। उन्होंने लोगों से 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दिन से स्वच्छता का एक बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए।

टॅग्स :राम मंदिरनरेंद्र मोदीअयोध्यायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण