लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 2 महीने में हो सकता है शुरू, पीएम मोदी से साथ शेयर किए कुछ मुहूर्त की तिथियां

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 21, 2020 08:53 IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और महासचिव चंपत राय के साथ कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने भी 7 लोक कल्याण मार्ग स्थिति प्रधानमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात की.

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अगले दो महीने में शुरू हो सकता है. इसे उसी मॉडल के तहत बनाया जाएगा जिसकी रूपरेखा पहले से तय है.मंदिर के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की.

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अगले दो महीने में शुरू हो सकता है. इसे उसी मॉडल के तहत बनाया जाएगा जिसकी रूपरेखा पहले से तय है. मंदिर के लिए बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हुई और पीएम को अयोध्या आने का न्योता दिया. सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंदिर निर्माण के लिए कुछ संभावित मुहूर्त साझा किए हैं. साथ ही उन्हें मंदिर निर्माण और शिलान्यास के लिए न्योता भी दिया गया है.

प्रधानमंत्री की ओर से इस पर विचार करने की बात कही गई है. ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और महासचिव चंपत राय के साथ कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने भी 7 लोक कल्याण मार्ग स्थिति प्रधानमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात की. प्रधानमंत्री के बुलाने पर ट्रस्ट के पदाधिकारी उनसे शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचे थे.

तय मॉडल से बनेगा मंदिर एक पदाधिकारी ने लोकमत समाचार को बताया कि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा. काफी काम पहले ही हो चुका है. शिलाएं और कई अन्य तैयारियां पहले से ही हो चुकी हैं. केंद्र और उत्तरप्रदेश की सरकारों के सहयोग से जल्द से जल्द इसे शुरू कराया जाएगा. हालांकि इसमें लगभग 2 महीने का समय लग सकता है.

इस पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर का जो मॉडल संतों की ओर से तय किया गया है उसी आधार पर निर्माण होगा. यह जनमानस और मंदिर के लिए अपने प्राण गंवाने वाले राम भक्तों की आशा आकांक्षाओं के अनुरूप है लिहाजा इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश ही नहीं है.

टॅग्स :श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रराम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए