लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामलाः हेगड़े ने कहा-विजयी पक्ष इसे विनम्रता से स्वीकार करे, हारने वाले पक्ष को भी कबूल करना चाहिए

By भाषा | Updated: November 7, 2019 16:41 IST

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने कहा कि देश को न्यायिक फैसले को स्वीकार करना चाहिए और उस पर किसी तरह की प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सैद्धांतिक तौर पर हमें न्यायिक फैसले के रूप में इसे कबूल करना चाहिए... दोनों पक्षों को।’’

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय 17 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने से पहले अयोध्या मामले पर फैसला सुना सकता है।कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त ने कहा, ‘‘ना तो जश्न होना चाहिए, ना विरोध प्रदर्शन।

भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल एन संतोष हेगड़े ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर ना जश्न होना चाहिए और ना विरोध प्रदर्शन।

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने कहा कि देश को न्यायिक फैसले को स्वीकार करना चाहिए और उस पर किसी तरह की प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सैद्धांतिक तौर पर हमें न्यायिक फैसले के रूप में इसे कबूल करना चाहिए... दोनों पक्षों को।’’

उच्चतम न्यायालय 17 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने से पहले अयोध्या मामले पर फैसला सुना सकता है। हेगड़े ने कहा, ‘‘विजयी पक्ष को भी विनम्रता से इसे स्वीकार करना चाहिए और हारने वाले पक्ष को इसे भारत की सर्वोच्च अदालत के निर्णय के रूप में कबूल करना चाहिए।’’

कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त ने कहा, ‘‘ना तो जश्न होना चाहिए, ना विरोध प्रदर्शन। इसे कानून के निर्णय के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जरूरी नहीं की कानून की सर्वोच्चता हमेशा न्याय कर पाए। अंतत: फैसला मनुष्य द्वारा दिया जाता है।

हमेशा त्रुटि की गुंजाइश हो सकती है, लेकिन देश के व्यापक हित में हमें उन चीजों को भी स्वीकार करना सीखना चाहिए जिन पर हम सहमत नहीं हों।’’ हेगड़े ने कहा कि देश में अंतिम राय यही है कि हमें इसे स्वीकार करना चाहिए। दोनों समुदायों के लिए यह अच्छा होगा। 

टॅग्स :अयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्याउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील