लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर; कई कर्मचारियों, नागरिकों की हत्या में थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 09:11 IST

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी अपराधों के अलावा शाहिद अरिपाल की एक महिला शकीला और लुरगाम त्राल के एक सरकारी कर्मचारी जाविद अहमद की हत्या में शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्दे मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मारे गए आतंकवादी एक सरकारी कर्मचारी सहित अन्य नागरिकों की हत्या में शामिल थे। मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके के राजपोरा में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी एक सरकारी कर्मचारी सहित अन्य नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है। अन्य आतंकवादी अपराधों के अलावा शाहिद अरिपाल की एक महिला शकीला और लुरगाम त्राल के एक सरकारी कर्मचारी जाविद अहमद की हत्या में शामिल था।’’ 

टॅग्स :Jammuजम्मू कश्मीरआतंकवादीterrorist
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए