लाइव न्यूज़ :

यात्री आश्रम से बदरपुर जाने के लिए मथुरा रोड के इस्तेमाल से बचें : दिल्ली यातायात पुलिस

By भाषा | Updated: October 23, 2021 12:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को लोगों को सलाह दी कि वे आश्रम से बदरपुर तक जाने के लिए मथुरा रोड का इस्तेमाल करने बचें क्योंकि वहां आश्रम अंडरपास का काम चल रहा है। दिल्ली पुलिस की यातायात इकाई ने ट्वीट करके लोगों को सूचित किया।

उसने कहा कि आश्रम अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते आश्रम से बदरपुर तक मथुरा रोड क्षतिग्रस्त हो गयी है और उसकी मरम्मत चल रही है। यहां एक तरफ का रास्ता ही चालू है। यातायात जाम से बचने के लिए लोगों को इस मार्ग से जाने से बचने की सलाह दी गयी है।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सराय काले खां से रिंग रोड पर आ रहे और बदरपुर जाना चाह रहे लोगों को सी वी रमन मार्ग-मथुरा रोड या आश्रम फ्लाईओवर-कैप्टन गौर मार्ग-मोदी मिल फ्लाईओवर से जाने की सलाह दी जाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसी प्रकार निजामुद्दीन से मथुरा रोड होते हुए आश्रम पार करके बदरपुर जाना चाह रहे लोगों को दांये मुड़कर कैप्टन गौर मार्ग-मोदी मिल फ्लाईओवर से निकलने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?