लाइव न्यूज़ :

टोक्यो पैरालंपिक : गोल्डन गर्ल अवनि लेखारा ने रचा इतिहास, 50 मी राइफल 3पी एसएच1 फाइनल में जीता कांस्य पदक

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 3, 2021 13:03 IST

अवनि लेखारा ने एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में कमाल कर दिया । उन्होंने 50 मीटर राइफल स्पर्धा में अपने नाम कांस्य पदक किया । इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता था ।

Open in App
ठळक मुद्देअवनि लेखारा ने रचा इतिहास एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली महिला अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण और 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता अवनि ने कहा कि अगर मेरा पदक किसी एक को भी प्रेरित कर सके तो ये बड़ी बात होगी

टोक्यो :  भारत की गोल्डन गर्ल अवनि लेखारा ने 2020 के पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है । वह ऐसा पहली भारतीय महिला पैरालंपिक खिलाड़ी है , जिन्होंने एक ही पैरा खेलों में दो अलग-अलग पदक जीता हो ।  उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच1 फाइनल में कांस्य पदक जीता । लेखरा ने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था ।

स्टैंडिंग पोजीशन में 15 शॉट्स के बाद अवनी ने कुल 149.5 अंक जुटाए, जिसने उसे चार्ट पर चौथा स्थान दिया । हालांकि प्रोन पोजीशन में अवनी ने 50.8, 50.3 और 48.4 की तीन सीरीज रिकॉर्ड कीं और कुल मिलाकर केवल 149.5 रही । स्कोर ने उसे समग्र स्टैंडिंग में 6 वें स्थान पर गिरा दिया । अवनि स्टैंडिंग पोजीशन में पहली दो सीरीज़ के बाद स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई । यूक्रेन की इरीना शचेतनिक के साथ तीसरे स्थान के लिए जूझ रही लेखरा ने 10.5 का स्कोर किया जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ने केवल 9.9 का स्कोर किया, जिसके बाद अवनि ने अपना दूसरा पदक सुनिश्चित कर लिया ।  

जयपुर की 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अब तक पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। अवनि का एक और इवेंट में प्रदर्शन अभी बाकी है । यह देखना होगा कि अवनि यहां क्या कमाल दिखाती है ।  अगर योजना के अनुसार चीजें होती हैं, तो अवनि एक ही पैरा-इवेंट में तीन पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन सकती हैं ।

इससे पहले के इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अवनी ने कहा था कि वह अपनी कहानी के जरिए सभी को प्रेरित करना चाहती हैं । 2012 में एक दुर्घटना के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपने  निशानेबाज बनने के सपने को नहीं छोड़ा ।

अवनि ने कहा कि "मैं चाहती हूं कि लोग मुझे देखें और महसूस करें कि अगर अवनि ऐसा कर सकती है, तो हम क्यों नहीं । अगर मेरा पदक एक भी व्यक्ति को प्रेरित कर सकता है, तो यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात होगी ।किसी को भी अपनी विकलांगता का दुख नहीं होना चाहिए । बस वही करें जो आप करना चाहते हैं और ऐसा कोई नहीं है जो आपको बता सके कि आप कुछ नहीं कर सकते । बस आपको खुद पर भरोसा करना होगा । कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है इसलिए बस अपना 100 प्रतिशत दें और आप निश्चित रूप से वह हासिल करेंगे, जो आप चाहते हैं । जब जीवन आपको चोट पहुंचाए तो उससे अपने साहस से दोगुने जोर से चोट पहुंचाए ।  यह टोक्यो पैरालिंपिक सभी के लिए महत्वपूर्ण मोड़ होना चाहिए । हम सभी को एक साथ एक मजबूत टीम बनानी चाहिए ।"

टॅग्स :Tokyo Paralympicsराजस्थानजयपुरjaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो