लाइव न्यूज़ :

अवध बार एसोसिएशन ने लिया निर्णय, एक मार्च तक जारी रहेगा कार्य वहिष्कार

By भाषा | Updated: February 27, 2021 01:39 IST

Open in App

लखनऊ,26 फरवरी अवध बार एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ का क्षेत्राधिकार बढ़ाने व विभिन्न न्यायाधिकरणों को राजधानी में ही स्थापना की मांग के मुद्दे पर एक मार्च तक अदालती कामकाज के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

वकील 24 फरवरी से लगातार अदालती कामकाज का वहिष्कार कर रहें हैं। इसके चलते न्यायिक कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उच्च न्यायालय के साथ ही साथ अधीनस्थ अदालतों में भी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अवध बार का समर्थन कर रहे हैं।

अधिवक्ताओं की सरकार से मांग है कि नये बनाये जाने वाले सभी न्यायाधिकरण प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही स्थापित किए जाएं। इन न्यायाधिकरणों में जीएसटी, शिक्षा व कम्पनी न्यायाधिकरण शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चाहते हैं कि न्यायाधिकरण वहां बनाए जाएं और उनका वर्तमान क्षेत्राधिकार बरकरार रखा जाए। इसको लेकर वहां के वकील भी आंदेालनरत हैं।

अवध बार एसोसिएशन के महासचिव शरद पाठक ने बताया कि एक मार्च को महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्तागण, बार काउसिंल के निर्वाचित सदस्यों, बार के पूर्व अध्यक्षों, मंत्रीगण की एक संयुक्त बैठक आयेाजित की जायेगी और इस मसले पर आगे की रणनीति बनायी जायेगी।

24 फरवरी से चल रहे कार्य बहिष्कार के मुद्दे पर 1 मार्च को बार की कार्यकारिणी सभी परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?