लाइव न्यूज़ :

टोल नाकों पर अपने आप भुगतान के लिए अब अमेजन पर मिलेगा फास्टैग

By भाषा | Updated: May 30, 2019 06:59 IST

फास्टैग फिर से चार्ज कराने योग्य टैग है। जिसके माध्यम से टोल नाकों पर टोल भुगतान अपने आप कट जाता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फास्टैग चार पहिया वाहनों यानी कार, जीप और वैन के लिए ही ऑनलाइन उपलब्ध है।

Open in App

बाधारहित यातायात और डिजिटल टोल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अब ई- कॉमर्स मंच अमेजन के जरिए भी फास्टैग खरीदा जा सकता है। सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। फास्टैग फिर से चार्ज कराने योग्य टैग है। जिसके माध्यम से टोल नाकों पर टोल भुगतान अपने आप कट जाता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फास्टैग चार पहिया वाहनों यानी कार, जीप और वैन के लिए ही ऑनलाइन उपलब्ध है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा, " फास्टैग अब ई - कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी उपल्ब्ध है ... ऑनलाइन एनएचएआई फास्टैग स्वयं कार्य करने (डू - इट - योरस्लेफ) की परिकल्पना के आधार पर तैयार किया गया है। माई फास्टैग एप में उपभोक्ता और वाहन का विस्तृत ब्यौरा डालकर खुद से फास्टैग को सक्रिय किया जा सकता है। इसके बाद उपभोक्ता को अपनी पसंद के मौजूदा बैंक खाते से टैग को जोड़ना होगा।"

वर्तमान में फास्टैग को बैंक खाते से जोड़ने की सुविधा सात बैंकों में दी गई है। इनमें एसबीआई , आईसीआईसीआई बैंक , एक्सिस बैंक , एचडीएफसी बैंक , इंडसइंड बैंक , पेटीएम पैमेंट्स बैंक तथा इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है।

एनएचएआई द्वारा प्रवर्तित भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने जनवरी 2019 में फास्टैग पेश किया था। राजमार्ग प्राधिकरण के फास्टैग के लिए किसी बैंक को चुना नहीं गया है। उपभोक्ता माई फास्टैग मोबाइल एप से फास्टैग को अपने वर्तमान बैंक खाते से लिंक कर सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

फास्टैग दिल्ली - एनसीआर में चुनिंदा पेट्रोल पम्पों तथा सामान्य सेवा केन्द्रों (सीएससी) पर भी उपलब्ध है। इसका विस्तार अन्य मेट्रों शहरों तक करने की प्रक्रिया चल रही है। मंत्रालय ने कहा कि यह ऑनलाइन बिक्री व्यवस्था आईएचएमसीएल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे उपभोक्ताओं तक फास्टैग आसानी से पहुंच जाएगा। एनएचएआई फास्टैग ऑनलाइन उपलब्ध होने से उपयोगकर्ताओं की सुविधा बढ़ेगी और आसानी से टोल का डिजिटल भुगतान हो सकेगा, जिसके परिणामस्वरूप समय , धन और ईंधन की बचत होगी।

टॅग्स :अमेजनपेमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप