लाइव न्यूज़ :

ऑटो रिक्शा मालिकों को वाहन स्थानांतरण, एनओसी के लिए उपस्थित होने को लेकर जोर न डालें: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को निर्देश दिया कि स्वामित्व का हस्तांतरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र अथवा वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र पर पते आदि बदलने जैसे कार्यों के लिए ऑटो रिक्शा मालिकों को परिवहन विभाग में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने के लिए दबाव नहीं डाला जाए।

न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने कहा कि यदि किसी वाहन मालिक अथवा आवेदक का व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना जरूरी हो तो '' परिवहन विभाग इससे संबंधित विशेष एवं विस्तृत कारण बताएगा।''

अदालत ने अपने आदेश में यह टिप्पणी भी की कि दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने खुद यह माना है कि उसके नियम में यह अनिवार्य नहीं है कि इस तरह की सेवाओं के लिए आवेदक को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना ही होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग ने स्वयं ही पिछले साल जून और इस वर्ष मार्च में जारी अपने आदेशों में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने से छूट प्रदान की थी।

अदालत ऑटो रिक्शा चालक एवं मालिकों के हित में काम करने वाले एक संगठन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल 2021 के लिए निर्धारित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए