लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने एक दिसंबर से यात्रा प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर ऑस्ट्रेलिया ने महामारी संबंधी अपने कड़े यात्रा प्रतिबंधों में अगले महीने से ढील देने की सोमवार को घोषणा की। इस फैसले से हजारों भारतीय छात्रों को ऑस्ट्रेलिया लौटने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया सरकार के एक बयान में कहा गया है कि एक दिसंबर से, छात्रों और कुशल श्रमिकों सहित पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके योग्य वीजा धारक, यात्रा छूट के लिए आवेदन करने की आवश्यकता के बिना ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं।

इसमें कहा गया है कि आगंतुक को ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) से अनुमोदित या मान्यता प्राप्त टीके की "सभी खुराक" के साथ पूर्ण टीकाकरण कराना होगा और पात्र वीज़ा उपवर्गों में से एक के लिए वैध वीज़ा होना चाहिए।

यात्रियों को अपने टीकाकरण की स्थिति का प्रमाण भी देना होगा और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान करने से पहले तीन दिनों के भीतर कराई गई कोविड-19 ‘पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन’ (पीसीआर) जांच की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

बयान में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया जाने वाले यात्रियों को अपने आगमन के क्षेत्र में पृथक-वास आवश्यकताओं का पालन करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कुशल श्रमिकों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों की वापसी से देश के आर्थिक सुधार और शिक्षा क्षेत्र को समर्थन मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए