लाइव न्यूज़ :

Aurangzeb Row: सपा विधायक अबू आजमी के बाद जदयू एमएलसी खालिद अनवर?, औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र, यूपी और बिहार में सियासत गर्म, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2025 17:05 IST

Aurangzeb Row: हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बगल में पाकिस्तान या बांग्लादेश है, वो वहां चले जाएं। 

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। पाकिस्तान भेज देना चाहिए।क्रूर शासक का गुणगान करने वाला कभी भी भारतीय नहीं हो सकता है। लोगों का गुणगान करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

पटनाः मुगल शासक औरंगजेब के नाम पर छिड़ा सियासी संग्राम के बीच जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर के द्वारा औरंगजेब के समर्थन में दिए गए बयान के बाद बिहार में सियासत गर्मा गई है। जदयू विधान पार्षद के बयान पर भाजपा आग-बबूला हो गई है। जबकि राजद ने बेवजह मामले को तूल देने का आरोप लगाया है। भाजपा के फायरब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि ऐसे लोग किसी भी पार्टी में रहें, उससे मतलब नहीं है। ये एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इनकी मानसिकता गजवा-ए-हिंद की है। उन्होंने कहा कि जिस औरंगजेब ने सत्ता प्राप्त करने के लिए अपने भाइयों का गला काटा, पिता को कैद किया, सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा, मां-बहनों की आबरू लूटी, उसको ये लोग महिमामंडित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। इन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

 

एक क्रूर शासक का गुणगान करने वाला कभी भी भारतीय नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का गुणगान करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चले। उसे पार्टी से भी बाहर करना चाहिए और सदस्यता भी रद्द हो। हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बगल में पाकिस्तान या बांग्लादेश है, वो वहां चले जाएं।

वहीं, भाजपा कोटे के मंत्री नीरज कुमार सिंह बब्लू ने खालिद अनवर के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अबू आजमी के समर्थन में बोल रहे हैं वह देश के खिलाफ बोल रहे हैं। अबू आदमी को सजा दी गई है वह बिल्कुल सही है। वहीं अब इस पूरे मामले पर एनडीए की 2 अहम सहयोगी भाजपा और जदयू नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है।

वहीं, इस विवाद पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ उन्माद फैलाना जानते हैं। जनता समझ चुकी है कि गोधरा कांड के जिम्मेदार कौन थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता समाप्त करने की बात हो रही है, तो क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सदस्य बनाया था?

बता दें कि सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना। वह क्रूर नहीं, बल्कि न्यायप्रिय शासक था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने सधे अंदाज में औरंगजेब की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसपर एकेडमी चर्चा नहीं होनी चाहिए। इतिहासकारों ने भी माना है कि औरंगजेब जालिक शासक नहीं था। उसे विलेन की तरह पेश किया गया है।

टॅग्स :Abu Asim Azmiबिहारसमाजवादी पार्टीजेडीयूउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो