लाइव न्यूज़ :

Aurangabad Lok Sabha Tejashwi Yadav Speech: 'तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो', पीएम मोदी पर तेजस्वी ने गीत गाकर साधा निशाना

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 13:38 IST

Aurangabad Lok Sabha Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गीत गाकर निशाना साधा है। यह पहली बार नहीं जब तेजस्वी ने गीत गाकर पीएम मोदी पर निशाना साधा हो।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद में पीएम मोदी पर बरसे तेजस्वी यादव तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले झूठ बोलते हैं यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिलाइस बार औरंगाबाद की जनता ने ठान लिया है बदलाव होगा

Aurangabad Lok Sabha Tejashwi Yadav:  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गीत गाकर निशाना साधा है। यह पहली बार नहीं जब तेजस्वी ने गीत गाकर पीएम मोदी पर निशाना साधा हो। पूर्व में वह 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में भी गीत गाकर निशाना साध चुके हैं। तेजस्वी बुधवार को बिहार के औरंगाबाद में थे। यहां उन्होंने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि तुम तो धोखेबाज हो वादा करके भूल जाते हो, रोज रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे, जनता जो रूठ गई तो तुम हाथ मलोगे। तेजस्वी का यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेजस्वी के इस गीत पर सभा मेंआई जनता ने भी ठहाके लगाए।

तेजस्वी यादव औरंगाबाद लोकसभा से आरजेडी उम्मीदवार अभय कुशवाहा के पक्ष में लोगों से जनसमर्थन मांग रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि आप लोग इस बार तय कर लीजिए कि बदलाव करेंगे। क्योंकि, पीएम मोदी सहित बीजेपी के तमाम बड़े लीडर बिहार आएंगे और झूठे वायदे करेंगे। लेकिन, उनके झूठे वादों में नहीं आना है। इस बार आप लोग अपने भाई को शक्ति दीजिए। औरंगाबाद की सीट हमारे खाते में डालिए। औरंगाबाद में छोटे से मंच पर तेजस्वी यादव बोल रहे थे। स्टेज पर भारी संख्या में लोग थे। चारों तरफ धूल उड़ रही थी। बावजूद लोग टस से मस नहीं हुए। तेजस्वी यादव जितनी देर भी बोले, युवा-बुजुर्ग वर्ग ने ध्यान से सुना। तेजस्वी यादव की एक झलक पाने के लिए लोग एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए भी दिखाई दिए। 

5 साल का मौका मिला तो कितनी नौकरी मिलेगी तेजस्वी यादव ने कहा कि आप मुझे पांच साल का मौका देंगे तो कितनी नौकरी मिलेगी। आप इस से अंदाजा लगा लीजिए कि जब हम चाचा के साथ 17 महीने की सरकार में थे तो पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। अगर 17 महीने में इतनी नौकरी दे सकते हैं तो सोचिए पांच साल में कितनी नौकरी मिलेगी।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवजेडीयूलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos