लाइव न्यूज़ :

Aurangabad East Election Result 2024: भाजपा के अतुल सावे ने औरंगाबाद पूर्व में एमआईएम के इम्तियाज जलील को मामूली अंतर से हराया

By रुस्तम राणा | Updated: November 23, 2024 18:32 IST

जलील भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी अतुल मोरेश्वर सावे से करीब 2,100 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। सुबह से मतगणना के दौर आगे बढ़ने के साथ सावे और जलील दोनों बारी-बारी से आगे चल रहे हैं। 

Open in App

Aurangabad East Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम को बड़ा झटका देते हुए भाजपा के अतुल सावे ने एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील को कड़ी टक्कर दी। जलील भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी अतुल मोरेश्वर सावे से करीब 2,100 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। सुबह से मतगणना के दौर आगे बढ़ने के साथ सावे और जलील दोनों बारी-बारी से आगे चल रहे हैं। 

कुछ महीने पहले जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया था, लेकिन विधानसभा और लोकसभा सीटों के नाम में अभी भी औरंगाबाद ही है। हालांकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी तक आंकड़े अपडेट नहीं हुए हैं और सावे की जीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जलील के बेटे बिलाल जलील ने उनकी हार की पुष्टि कर दी है।

तीन दिन पहले, जलील ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि एक दिन पहले हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान औरंगाबाद पूर्व सीट पर फर्जी वोट डाले गए थे। उन्होंने प्रेस को कुछ वीडियो दिखाए और चुनाव अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान हुआ, जबकि मतों की गिनती आज (शनिवार) हुई।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024औरंगाबाद पूर्वएआईएमआईएमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप