लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में औरंगाबाद के घंटाघर का होगा कायाकल्प

By भाषा | Updated: December 17, 2020 09:57 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 17 दिसंबर निजाम काल में औरंगाबाद में बने प्रसिद्ध घंटाघर का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है और 29 लाख रुपये की लागत से इसकी मरम्मत होगी और इसे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस ढांचे के निर्माण से शहर को पुराना गौरव हासिल करने में मदद मिलेगी। इसका निर्माण यहां शाहगंज में 1901 और 1906 के बीच किया गया था।

औरंगाबाद स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एएससीडीसीएल) के कार्यकारी अधिकारी और निकाय आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने बुधवार को बताया कि इसकी मरम्मत पर 29.11 लाख रुपये का खर्चा आएगा।

उन्होंने कहा कि यह एक बेहतरीन विरासत है और इसकी मरम्मत एवं संरक्षण से इस पुराने शहर को अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त होगा तथा निकट भविष्य में इस तरह की कई परियोजनाओं पर यहां कार्य होगा।

औरंगाबाद के इतिहासकार रफत कुरैशी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घंटाघर का निर्माण छठे निजाम महबूब अली खान ने 1901 से 1906 के बीच कराया था। उनका शासन काल 1869 से 1911 के बीच था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए