लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 6 अगस्त: ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन, भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म

By भाषा | Updated: August 6, 2019 07:06 IST

सृष्टि का सृजन अपने आप में एक अजूबा है और बच्चे के जन्म लेने की प्रक्रिया कुदरत के किसी करिश्मे से कम नहीं, लेकिन इंसान ने टेस्ट ट्यूब के जरिए बच्चे के जन्म की प्रणाली का विकास कर इस करिश्मे में एक और कड़ी जोड़ दी।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

सृष्टि का सृजन अपने आप में एक अजूबा है और बच्चे के जन्म लेने की प्रक्रिया कुदरत के किसी करिश्मे से कम नहीं, लेकिन इंसान ने टेस्ट ट्यूब के जरिए बच्चे के जन्म की प्रणाली का विकास कर इस करिश्मे में एक और कड़ी जोड़ दी।

भारत में पहले टेस्ट ट्यूब बच्चे का जन्म 1986 में छह अगस्त के दिन ही हुआ था।

इतिहास में छह अगस्त के नाम पर दर्ज देश दुनिया की कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1825 : बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862 : मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।

1906 : प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।

1914 : ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1925 : सुरेन्द्र नाथ बनर्जी का निधन।

1960 : क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।

1962 : जमैका को स्वतंत्रता मिली।

1964 : अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।

1986 : भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।

1996 : नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

2007 : मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया।

2007 : हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

2010 : जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।

2011 : थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2012 : नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाजापाननासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील