लाइव न्यूज़ :

20 अगस्त : दो रेलगाड़ियों के बीच आमने-सामने की हुई थी टक्कर, सैकड़ों की मौत, पढें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: August 20, 2020 07:51 IST

1995 में 20 अगस्त के दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में आमने सामने की भीषण टक्कर से सैकड़ों लोगों की जान गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे20 अगस्त 1921में केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई थी।1988 20 अगस्त भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

नई दिल्ली : साल के आठवें महीने का यह 20वां दिन एक दुखद घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल 1995 में 20 अगस्त के दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में आमने सामने की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचाई। दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 घायल हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1828 : राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज का पहला अधिवेशन कलकत्ता में आयोजित किया गया।

1897 : रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।

1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।

1944 : भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म।

1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।

1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।

1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1995 : पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।

1991 : उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की। 2002 : फ़लस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।

टॅग्स :हिस्ट्रीकेरलनेपालराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील