लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, अस्पताल कर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:04 IST

Open in App

कोझीकोड, 16 नवंबर केरल में कोझीकोड जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने सोमवार को अस्पताल के एक कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न की कोशिश करने का आरोप लगाया ।

पुलिस ने बलात्कार की कोशिश का मामला दर्ज किया है लेकिन मामले के विवरण का खुलासा नहीं किया है।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मरीज की शिकायत के बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

महिला ने टीवी चैनलों को बताया कि अस्पताल के कर्मचारी ने पहले आपत्तिजनक संदेश भेजे और फिर रविवार रात को यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

महिला ने बताया कि कर्मचारी ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहन रखा था और डॉक्टर को दिखाने के बहाने उसे अस्पताल की सुनसान पड़ी मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह बचने में कामयाब रही।

महिला ने दावा किया है कि उसने फोन पर भेजे गए संदेशों के बारे में डॉक्टरों से शिकायत की लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि, इस आरोप का अस्पताल प्रशासन ने खंडन किया है और कहा है कि उन्हें इस बाबत कोई लिखित शिकायत नहीं मिली।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि महिला को 12 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे एक दिन पहले उसके माता-पिता के संक्रमित होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

सत्तारूढ़ एलडीएफ, विपक्षी यूडीएफ और भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों ने उल्लियेरी में स्थित अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया और कथित घटना की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर