लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में विधायक पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास, बाल—बाल बचे, दो अरेस्ट

By भाषा | Updated: November 8, 2019 17:36 IST

पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशेाक कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग के पास अगस्तमुनि क्षेत्र में हुई इस घटना में रावत हालांकि, बाल—बाल बच गये और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति को विधायक रावत के गनर ने उनपर पेट्रोल डालने के दौरान ही पकड़ लिया था।पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथमद्रष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग से कांग्रेस विधायक मनोज रावत को शुक्रवार को कथित असामाजिक तत्वों ने उनके विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया।

पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशेाक कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग के पास अगस्तमुनि क्षेत्र में हुई इस घटना में रावत हालांकि, बाल—बाल बच गये और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एक व्यक्ति को विधायक रावत के गनर ने उनपर पेट्रोल डालने के दौरान ही पकड़ लिया था। दूसरे को बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथमद्रष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है क्योंकि विधायक का गुरुवार को कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है। बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में यह पता चलना चाहिए कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। प्रदेश अध्यक्ष ने रावत के लिये सुरक्षा की भी मांग की है। 

टॅग्स :उत्तराखण्डकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)त्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत